Love Jihad Controversy Gaurela: शिक्षिका ने मुस्लिम युवक से निकाह कर अपनाया इस्लाम, लव जिहाद’ के आरोप में गौरेला बंद, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
शिक्षिका ने मुस्लिम युवक से निकाह कर अपनाया इस्लाम…Love Jihad Controversy Gaurela: Teacher converted to Islam by marrying a Muslim youth
- गौरेला में शिक्षिका के धर्म परिवर्तन और निकाह से मचा बवाल,
- नगर बंद और हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन,
- सर्व हिंदू समाज के बैनर तले रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा,
पेंड्रा: Love Jihad Controversy Gaurela: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका द्वारा मुस्लिम युवक से निकाह किए जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। मामले को लेकर गुरुवार को हिंदू संगठनों के आह्वान पर गौरेला नगर बंद रहा वहीं सर्व हिंदू समाज के बैनर तले रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया।
Love Jihad Controversy Gaurela: जानकारी के अनुसार, गौरेला की रहने वाली सरकारी स्कूल की लेक्चरर अर्चना तिवारी ने 30 अप्रैल, अक्षय तृतीया के दिन एक स्थानीय मुस्लिम युवक से निकाह कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक पहले से विवाहित है और दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। विवाह से पूर्व शिक्षिका ने मुस्लिम धर्म अपना लिया था।
Love Jihad Controversy Gaurela: इस घटना के बाद स्थानीय हिंदू संगठनों में नाराजगी देखी गई। संगठनों ने बुधवार को बैठक कर गुरुवार को नगर बंद का आह्वान किया, जिसका व्यापक असर देखा गया। बंद के दौरान अधिकांश दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। विरोध स्वरूप हिंदू संगठनों ने रैली निकालते हुए गौरेला के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और घटना की जांच व संबंधित पर कार्रवाई की मांग की।
Love Jihad Controversy Gaurela: संगठनों ने इस विवाह को 'लव जिहाद' बताते हुए स्कूल परिसर के माहौल पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि शिक्षकों को समाज में आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए, जबकि इस मामले में धर्म परिवर्तन और विवाह की प्रक्रिया ने कई लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: गौरेला की एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका अर्चना तिवारी ने 30 अप्रैल को एक मुस्लिम युवक से निकाह किया, जिससे पहले उन्होंने धर्म परिवर्तन किया। यह घटना सामने आने के बाद इलाके में विरोध और तनाव का माहौल बन गया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Love Jihad Controversy Gaurela: Teacher converted to Islam by marrying
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm