जबलपुर: CM Mohan Yadav Meeting: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर प्रदेशभर के प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। जबलपुर में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर जिले को कानून-व्यवस्था के मामले में आदर्श बनाना है। उन्होंने साफ किया कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
CM Mohan Yadav Meeting: मुख्यमंत्री ने नक्सल उन्मूलन को लेकर प्रभावी रणनीति अपनाने और जमीनी स्तर पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, जुआं, सट्टा, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कठोर कार्रवाई के आदेश दिए गए।
CM Mohan Yadav Meeting: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता को सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिलाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में शामिल वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून का राज स्थापित करना ही सुशासन की नींव है।