BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Pendra News: दशरथ मांझी की तरह छत्तीसगढ़ के गांववालों ने चीर डाला पहाड़, हथौड़े-कुदाल उठाकर बना दी सड़क, देखता रह गया प्रशासन

Pendra News: दशरथ मांझी की तरह छत्तीसगढ़ के गांववालों ने चीर डाला पहाड़, हथौड़े-कुदाल उठाकर बना दी सड़क, देखता रह गया प्रशासन

Pendra News, Gourela Pendra Marwahi news, Gourela village road, Pendra villagers cut hill, Marwahi road construction, Gourela tribal village, Chhattisgarh rural development, villagers build road, Gourela Pendra Marwahi district, road issue in Chhattisgarh, Gourela hill cutting news, Chhattisgarh villagers hard work, rural Chhattisgarh news, Gourela Pendra Marwahi latest update, tribal effort road news, Chhattisgarh villagers make road

tikesh Kumar
Published: 16 Sept 2025 | 8:22 pmModified: 16 Sept 2025 | 8:22 pm
HIGHLIGHTS
  1. सरकार ने छोड़ा भगवान भरोसे,
  2. गांववालों ने हथौड़े-कुदाल उठाकर बना दी सड़क,
  3. मिसाल बन गया जोड़ातालाब गांव,

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: Pendra News:  छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जोड़ातालाब घोघाड़बरा गांव के ग्रामीणों ने दशरथ मांझी की तरह अपनी ज़िद और मेहनत से एक पहाड़ काटकर नया रास्ता तैयार कर लिया है। दरअसल वन विभाग द्वारा इस गांव में कराए गए प्लांटेशन के कारण गांव तक पहुँचने वाला पगडंडी रास्ता बंद कर दिया गया। विभाग ने विकल्प स्वरूप पहाड़ के ऊपर एक कच्ची सड़क बना दी, और ग्रामीणों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। जो रास्ता विभाग ने दिया वह काफी कठिन और जोखिमभरा था ना वहाँ एम्बुलेंस आ सकती थी और ना ही बच्चों के लिए स्कूल बस। जबकि पुराने रास्ते से एम्बुलेंस, स्कूली बस, और कृषि वाहनों का आना-जाना संभव था। Chhattisgarh News

Read More : भाजपा नेता ने किया ऐसा कांड, महिला ने खोला दर्दनाक राज़, लिव-इन में रेप कर कराया गर्भपात, फिर पैसे देकर..

Pendra News:  कुछ दिन पहले घोघाड़बरा गांव की एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। जब एम्बुलेंस शव को लेकर गांव लौट रही थी, तो वह पहाड़ में फंस गई और चालक ने शव को घर तक ले जाने से इनकार कर दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीणों ने ठान लिया कि अब वे खुद अपना रास्ता बनाएंगे। गांव के ३०-40 लोगों ने हथौड़े और कुदाल उठाकर श्रमदान शुरू किया और कुछ ही दिनों में चट्टानों को तोड़कर आने-जाने लायक नया रास्ता बना दिया। इसके लिए ना तो विभाग ने कोई मदद दी ना ही प्रशासन ने हाथ बढ़ाया। इस सड़क को बनाने का श्रेय ग्रामीणों की एकजुटता को जाता है महिलाएं, बच्चे, बूढ़े, जवान सभी ने मिलकर मिट्टी हटाई और पत्थर तोड़े। ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने वन विभाग से रास्ता बनाने की मांग की, तो जवाब मिला हम क्या हाईवे बनाकर दें। इस जवाब के बाद ग्रामीणों ने फैसला कर लिया कि बिना किसी मदद के वे खुद रास्ता बनाएंगे। Chhattisgarh News

Read More : बर्खास्तगी की चेतावनी के बाद भी हड़ताल में एनएचएम कर्मी, सरकार ने दिया 5 बजे तक का अल्टीमेटम, नहीं माने तो होगी बर्खास्तगी

Pendra News:  गांव के दोनों ओर केवल एक पगडंडी रास्ता था जो अब बंद हो गया है। विभाग द्वारा बनाई गई सड़क इतनी ऊंचाई पर है कि वहां पैदल चढ़ना भी मुश्किल है और रास्ते में बड़े-बड़े पत्थर हैं जिनसे रोज़ कोई न कोई गिरकर घायल हो जाता है। स्वास्थ्य समस्या होने पर एम्बुलेंस नहीं आ पाती और मरीज़ को ग्रामीण खुद दूर तक उठाकर ले जाते हैं। गांव के बच्चे जो निजी स्कूलों में पढ़ते हैं अब स्कूल बस गांव तक नहीं आती। उन्हें मुख्य सड़क तक छोड़ने जाना पड़ता है और कभी-कभी देर हो जाने पर वे स्कूल भी नहीं जा पाते। इन सब परेशानियों को देखते हुए ग्रामीणों ने एकजुट होकर श्रमदान किया और अपनी मेहनत से सड़क तैयार की। यह घटना ग्रामीण भारत की सच्चाई को उजागर करती है जहां विकास की बातें तो होती हैं लेकिन हकीकत में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रास्ते बनाने को मजबूर हैं। Chhattisgarh News

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: वन विभाग द्वारा प्लांटेशन के बाद गांव का पारंपरिक रास्ता बंद हो गया था, जिससे एम्बुलेंस और स्कूल बस नहीं पहुंच पाते थे। इसी कारण ग्रामीणों ने खुद नया रास्ता बनाया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Pendra News: Like Dashrath Manjhi, the villagers of Chhattisgarh built a road by cutting the mountain

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

और भी पढ़ें ›
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

01 Oct 2026 | 10:31 am