उप्र : भाजपा सांसद अतुल गर्ग ने कांग्रेस नेता डॉली शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी
उप्र : भाजपा सांसद अतुल गर्ग ने कांग्रेस नेता डॉली शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी
गाजियाबाद, छह अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अतुल गर्ग की शिकायत पर कांग्रेस नेता डॉली शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सांसद गर्ग ने रविवार को यह जानकारी दी।
अपनी शिकायत में गर्ग ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान डॉली शर्मा ने उनकी छवि खराब की।
लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग के खिलाफ विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन ने कांग्रेस नेता डॉली शर्मा को प्रत्याशी बनाया था, जो चुनाव में पराजित हो गयी थीं।
गर्ग ने आरोप लगाया है कि, ''12 अप्रैल को गाजियाबाद में अपने चुनाव प्रचार कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर डॉली शर्मा ने कहा था कि भाजपा प्रत्याशी गर्ग भू-माफिया हैं। उन्होंने 31 हजार वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर कब्जा कर उस पर लैंड क्राफ्ट इंटीग्रेटेड टाउनशिप का निर्माण किया है। शर्मा ने इस मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि उनके पास गर्ग द्वारा कब्जाई गई जमीन के बारे में पर्याप्त दस्तावेज हैं। यह खबर कुछ स्थानीय अखबारों और वेब पोर्टलों ने प्रकाशित की थी।''
अतुल गर्ग ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, '' 'इंडिया' गठबंधन की प्रत्याशी शर्मा को अपने बयान को साबित करने और दस्तावेज पेश करने के लिए दो नोटिस दिए गए थे, लेकिन उन्होंने नोटिस पर ध्यान नहीं दिया और एक फर्जी पत्र दिखाया, जो कहीं भी सही नहीं है। इसलिए मैंने डॉली शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।''
भाषा
सं, आनन्द, रवि कांत
रवि कांत
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र : भाजपा सांसद अतुल गर्ग ने कांग्रेस नेता डॉली शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी
GHAZIABAD
और भी पढ़ें ›उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pmठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 3:19 pmहमीरपुर के स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी का वाहन रोका, खराब मध्याह्न भोजन की शिकायत की
01 Oct 2026 | 3:01 pm