BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

सपा का प्रतिनिधिमंडल गाजीपुर में मृत लड़की के पिता से मिला, पांच लाख का चेक सौंपा

सपा का प्रतिनिधिमंडल गाजीपुर में मृत लड़की के पिता से मिला, पांच लाख का चेक सौंपा

सपा का प्रतिनिधिमंडल गाजीपुर में मृत लड़की के पिता से मिला, पांच लाख का चेक सौंपा
Bhasha
Published: 28 Apr 2026 | 4:18 pmModified: 28 Apr 2026 | 4:18 pm

गाजीपुर (उप्र), 28 अप्रैल (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार सुबह गाजीपुर जिले के कटरिया गांव पहुंचा और अति पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय की उस 17 वर्षीय लड़की के पिता सियाराम विश्वकर्मा को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा, जिसका शव 15 अप्रैल को गंगा नदी में पाया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस लाइन में मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सपा नेता रामाश्रय विश्वकर्मा, विधायक जयकिशन साहू, सीमा राजभर और रीता विश्वकर्मा कड़ी सुरक्षा के बीच कटरिया गांव के लिए रवाना हुए।

गांव पहुंचकर नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी।

नेताओं ने पुष्टि की कि दुख की इस घड़ी में पार्टी उनके साथ एकजुटता से खड़ी है।

इसकी पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सपा का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को यहां पहुंचा।

राजा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल कटरिया गांव पहुंचा जहां उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें पांच लाख रुपये का चेक दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य (गांव से) चले गए।

17 वर्षीय लड़की का शव 15 अप्रैल को गंगा नदी में पाया गया था और परिवार ने यौन उत्पीड़न और हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।

विवाद 22 अप्रैल को उस समय और गहरा गया जब पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे सपा प्रतिनिधिमंडल पर कटारिया गांव में पथराव किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने हमले के सिलसिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि गांव का मुखिया और ‘प्रभावशाली ताकतों’ द्वारा संरक्षित अन्य लोग इस हमले के पीछे थे और उन्होंने इसे पिछड़ा वर्ग पर हमला बताया था।

इस बीच, वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण ने चेतावनी दी कि भ्रामक और आधारहीन रिपोर्ट फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने मीडिया से किसी भी समाचार रिपोर्ट को प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता को सत्यापित करने का आग्रह किया।

इस महीने की शुरुआत में किशोर की मौत के बाद कानून-व्यवस्था संबंधी चिंताओं को देखते हुए, प्रशासन ने रविवार को सभी प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया और किसी को भी परिवार को सांत्वना देने के लिए गांव जाने से रोक दिया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गाजीपुर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पूरे जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी है। इस प्रावधान के तहत, जिले के किसी भी हिस्से में किसी भी राजनीतिक दल या संगठन के लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं है।

इसमें कहा गया है कि यह आदेश 30 अप्रैल तक लागू रहेगा।

भाषा सं जफर संतोष

संतोष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: सपा का प्रतिनिधिमंडल गाजीपुर में मृत लड़की के पिता से मिला, पांच लाख का चेक सौंपा

People also search for:SP delegation attacked UP
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm