BLO Suicide News: SIR की डेडलाइन बनी डेथलाइन! अब यहां भी BLO ने की खुदकुशी, इन अधिकारियों को बताया मौत का जिम्मेदार
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे शिक्षा विभाग और स्थानीय समुदाय को हिलाकर रख दिया।

BLO Suicide News
- गोंडा के तरबगंज क्षेत्र में सहायक अध्यापक विपिन यादव ने जहरीला पदार्थ की खुदकुशी
- BLO की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी
- साथी शिक्षकों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया
BLO Suicide News: गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे शिक्षा विभाग और स्थानीय समुदाय को हिलाकर रख दिया।
यूपी – गोंडा जिले के BLO विपिन यादव इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने जहर खा लिया था। लखनऊ में मौत हो गई है।
मरने से पहले BLO ने कहा– "SDM, BDO, लेखपाल के दबाव के कारण जहर खाया" https://t.co/ppLiVKrcBc pic.twitter.com/9EbxO8Vqpd
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 25, 2025
BLO विपिन यादव ने की आत्महत्या
तरबगंज क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक विपिन यादव ने ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। और अब वो इस दुनिया में नहीं रहे।
दबाव के चलते उठाया दर्दनाक कदम
जानकारी के अनुसार, विपिन यादव को हाल ही में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे लेकर वे काफी दबाव में थे। घटना की शुरुआती जानकारी उनके साथी शिक्षकों को तब हुई जब उन्होंने देखा कि विपिन यादव बेचैनी के साथ गिरने लगे और उनके पास किसी जहरीले पदार्थ के सेवन के संकेत मिले। आनन-फानन में साथियों ने उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए तत्काल लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) रेफर कर दिया। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने सुरू की जांच
तरबगंज के क्षेत्राधिकारी उमेश्वर सिंह ने बताया कि 32 वर्षीय सहायक अध्यापक विपिन यादव मूल रूप से जौनपुर जिले के मालानी सराय खास गांव के रहने वाले हैं और गोंडा में तैनाती के दौरान वे विद्यालय के साथ-साथ BLO की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खाने जैसा खतरनाक कदम क्यों उठाया, लेकिन शुरुआती चर्चाओं में मानसिक दबाव और लगातार बढ़ रही प्रशासनिक जिम्मेदारियों को संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शिक्षकों तथा परिवार से पूछताछ जारी है।
गौर करने वाली बात है कि, पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग जिलों से ऐसी शिकायतें सामने आई हैं कि BLO ड्यूटी के दौरान अधिकारियों द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले दबाव, लगातार सर्वे और रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियाँ कई शिक्षकों के लिए असहनीय बन चुकी हैं। इतना ही नहीं, नोएडा में एक शिक्षक ने अत्यधिक तनाव के चलते अपने पद से इस्तीफा तक दे दिया, जिसके बाद यह मुद्दा फिर से चर्चा में आ गया है।
इन्हें भी पढ़ें :-
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: BLO Suicide News:teacher's courage break under the pressure of BLO duty and he committed suicide
GONDA
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm