BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

गोरखपुर में फेरे लेने से पहले ही दुल्हन नकदी और जेवर लेकर फरार

गोरखपुर में फेरे लेने से पहले ही दुल्हन नकदी और जेवर लेकर फरार

गोरखपुर में फेरे लेने से पहले ही दुल्हन नकदी और जेवर लेकर फरार
Deepak Sahu
Published: 05 Jan 2025 | 1:06 amModified: 05 Jan 2025 | 6:53 am

गोरखपुर (उप्र), चार जनवरी (भाषा) गोरखपुर जिले के खजनी थानाक्षेत्र में एक दुल्हन शादी समारोह के बीच फेरे लेने से पहले ही नकदी, कपड़े और जेवर लेकर फरार हो गयी। शनिवार को पीड़ित पक्ष ने यह जानकारी दी।

यह घटना खजनी थाना क्षेत्र के भरोहिया के शिव मंदिर में शादी की रस्मों के दौरान हुई।

सूत्रों के अनुसार, सीतापुर जिले के गोविंदपुर गांव के किसान कमलेश कुमार (40) अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी करना चाह रहे थे। एक मध्यस्थ पर भरोसा करके उन्होंने शादी की व्यवस्था करने के लिए 30,000 रुपये पेशगी के तौर पर दिए।

कमलेश तीन जनवरी को होने वाले अपने विवाह समारोह के लिए परिजनों के साथ गोरखपुर पहुंचे। दुल्हन अपनी मां के साथ समारोह स्थल पर पहुंची। कमलेश ने उन्हें शादी के खर्च के अलावा साड़ियां, सौंदर्य उत्पाद और गहने उपहार में दिए।

हालांकि, जैसे ही रस्में शुरू हुईं, दुल्हन ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और फिर कभी वापस नहीं लौटी।

कमलेश ने संवाददाताओं को बताया कि दुल्हन के साथ ही उसकी मां भी गायब हो गई, जिससे वह स्तब्ध रह गया और उसका कीमती सामान गायब हो गया।

उन्होंने दुख जताते हुए कहा, 'मैं बस अपना परिवार फिर से बनाना चाहता था, लेकिन आखिरकार सब कुछ खो दिया।'

इस घटना के बावजूद अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) जितेंद्र कुमार ने कहा कि खजनी थाने को घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है तो अधिकारी जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।

भाषा सं आनन्द

राजकुमार

राजकुमार

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: गोरखपुर में फेरे लेने से पहले ही दुल्हन नकदी और जेवर लेकर फरार

People also search for:abscondsbrideupUP bride absconds
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm