BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gorakhpur Watermelon News : गर्मी का सबसे पसंदीदा फल बन गया है विलेन? छत्तीसगढ़ के बाद अब यूपी में तरबूज खाते ही एक साथ 11 लोग पहुंचे अस्पताल, उड़े डॉक्टरों के होश

गोरखपुर के मलाव गांव में मैगी खाने के बाद तरबूज का सेवन करने से एक ही परिवार के 11 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी, दस्त और सांस लेने …

Gorakhpur Watermelon News

Gorakhpur Watermelon News

Sneha Singh
Published: 15 May 2026 | 8:27 amModified: 15 May 2026 | 8:37 am
HIGHLIGHTS
  1. गोरखपुर के मलाव गांव में एक ही परिवार के 11 सदस्य अचानक बीमार पड़ गए।
  2. मैगी खाने के कुछ देर बाद तरबूज खाने के बाद उल्टी, दस्त और सांस लेने में दिक्कत शुरू हुई।
  3. डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है।

गोरखपुर: Gorakhpur Watermelon News उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के मलाव गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँमैगी खाने के बाद तरबूज का सेवन करने से एक ही परिवार के 11 सदस्यों की तबीयत अचानक खराब हो गई। सभी पीड़ितों को उल्टी, दस्त के साथ-साथ सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम मरीजों की निगरानी कर रही है।

मैगी खाने के बाद तरबूज़ का सेवन

मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने पहले मैगी खाई और उसके कुछ देर बाद तरबूज का सेवन किया। इसके तुरंत बाद ही सबकी हालत बिगड़ने लगी। Maggi And Watermelon Reaction  परिजनों ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत सांस लेने में हो रही थी, जिससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद जब सुधार नहीं हुआ, तो गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती इन मरीजों की संख्या को लेकर परिजनों का कहना है कि 11 लोग बीमार हुए हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग 9 लोगों के इलाज की बात कह रहा है।

सभी मरीजों का इलाज जारी

जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. आरपी गौतम और सीएमएस डॉ. वीके सुमन ने पुष्टि की है कि सभी मरीजों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। गोरखपुर सीएमओ डॉ. राजेश झा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती तौर पर यह मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है। मैगी और तरबूज के इस घातक मेल ने शरीर पर बुरा असर डाला, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

Gorakhpur Food Poisoning छत्तीसगढ़ से भी सामने आ चुके है ऐसे मामले

आपको बता दें कि तरबूज खाने के बाद तबीयत बिगड़ने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी छत्तीसगढ़ से ऐसा मामला सामने आया था, जहां तरबूज और चिकन खाने के बाद 5 बच्चे बीमार हो गए थे। इनमें से 15 वर्षीय एक बच्चे की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि अन्य 4 बच्चों का उपचार जारी था।

इन्हें भी पढ़ें :

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: 11 Family Members Fall Sick After Eating Maggi and Watermelon in Gorakhpur

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm