BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gorakhpur News: छात्र की पहले रॉड से की पिटाई, फिर जमीन पर चटवाया थूक, साथी छात्रों ने 8वीं के छात्र को बंधक बनाकर की बर्बरता

Gorakhpur News: छात्र की पहले रॉड से की पिटाई, फिर जमीन पर चटवाया थूक, साथी छात्रों ने 8वीं के छात्र को बंधक बनाकर की बर्बरता

Gorakhpur News

Gorakhpur News

Dageshwar Dewangan
Published: 07 Aug 2025 | 10:21 pmModified: 07 Aug 2025 | 10:23 pm

गोरखपुर: Gorakhpur News गोरखपुर के चिलुआताल इलाके में आठवीं कक्षा के एक छात्र को उसके सहपाठियों ने कथित तौर पर लोहे की रॉड पाइप से पीटा और थूक चाटने पर मजबूर किया। पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि 26 जुलाई को हुई इस घटना का वीडियो बुधवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस के अनुसार, पीड़ित और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी।

Read More: Rahul Gandhi Press Conference Today: ‘निर्वाचन आयोग को कहीं छिपने की जगह नहीं मिलेगी, ऐसा पुख्ता सबूत है’ राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही ये बातें

Gorakhpur News अपनी शिकायत में पीड़ित की मां ने दावा किया कि स्कूल के समय के बाद उसके 14 वर्षीय बेटे को खुटवा में एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां उस पर लोहे की से हमला किया गया और उसे अपमानित किया गया। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया गया, 'आरोपियों ने छात्र को थूक कर चाटने पर मजबूर किया और किसी को बताने पर सार्वजनिक रूप से गोली मारने की धमकी दी। इस घटना से मेरा बेटा डर गया है और उसने तब से खुद को घर के अंदर बंद कर लिया है।'

Read More: Apple iPhone 17 Series: अब इंतजार हुआ खत्म, iPhone 17 सीरीज इस दिन मचाएगी धमाल 

आरोप है कि अभियुक्तों ने मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे ऑनलाइन अपलोड कर दिया। वीडियो में कथित तौर पर स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक लड़का पीड़ित को लोहे की रॉड से मारता और फिर उसे जमीन से थूक चाटने के लिए मजबूर करता दिख रहा है। चिलुआताल के थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने पुष्टि की है कि दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा, 'प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि स्कूल में हुई छेड़छाड़ की घटना का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया था। वीडियो की जांच की जा रही है। उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: The student was first beaten with a rod, then made to lick spit on the ground

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm