BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Guna News: परिजन करते रहे बार-बार 108 पर कॉल, फिर भी नहीं आई एंबुलेंस, बेबस होकर महिला को ऐसे पहुँचाया अस्पताल

गुना में 108 एंबुलेंस सेवा समय पर न पहुँचने से परिजनों को गंभीर रूप से घायल महिला को खटिया पर उठाकर 4 किमी पैदल अस्पताल ले जाना पड़ा। यह घटना …

Guna News:

Guna News:

IBC24 Digital
Published: 23 Nov 2025 | 4:35 pmModified: 23 Nov 2025 | 4:39 pm
HIGHLIGHTS
  1. परिजनों ने 108 पर कई बार कॉल किया, फिर भी एंबुलेंस नहीं पहुँची।
  2. घायल महिला को परिजनों ने खटिया पर 4 किमी पैदल उठाकर अस्पताल पहुँचाया।
  3. स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में नाराज़गी।

Guna News गुना : मध्य प्रदेश के गुना ज़िले से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। मधुसूदनगढ़ से आई इस तस्वीर ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली की पोल खोल दी है। जंगली सूअर के हमले से गंभीर रूप से घायल 62 वर्षीय महिला को एंबुलेंस सेवा समय से न मिलने पर उसके परिजनों ने खटिया पर लादकर 4 किलोमीटर पैदल अस्पताल पहुँचाया। महिला को फ़िलहाल प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल रेफ़र कर दिया गया है।

जंगली सूअर के हमले से घायल हुई महिला

Guna News मिली जानकारी के अनुसार, 62 वर्षीय मूल्या बाई गुरुवार सुबह ग्राम गोविंदपुर के जंगल में लकड़ी बीनने गई थीं। सुबह करीब 8 बजे उस पर एक जंगली सूअर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गई। घायल करीब दो घंटे तक जंगल में ही पड़ी रहीं। उसके साथ मौजूद इमरती बाई ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।

दो घंटे के इंतज़ार के बाद भी नहीं पहुँची एंबुलेंस

ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को दो बार कॉल किया। ग्रामीण मदद का इंतज़ार करते रहे लेकिन 2 घंटे तक इंतज़ार के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुँची। स्वास्थ्य विभाग की इस घोर लापरवाही के सामने ग्रामीण बेबस हो गए।
मजबूरी में परिजनों ने घायल मूल्या बाई को खटिया पर लिटाया और कंधे पर उठाकर, ऊबड़-खाबड़ रास्तों से लगभग 3 से 4 किलोमीटर पैदल चलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुसूदनगढ़ पहुँचे। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे रेफ़र कर दिया गया है।
Guna News यह तस्वीर गुना ज़िले की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को उजागर करती है, जहाँ आपातकालीन स्थिति में भी लोगों को अपनी जान बचाने के लिए इस तरह के जोखिम उठाने पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: बताया जा रहा है कि कॉल के बावजूद सेवा समय पर नहीं पहुँची, कारण स्पष्ट नहीं है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: Ambulance Didn’t Arrive Despite Repeated Calls: Family Carried Injured Woman to Hospital Slug:

शहर की खबरें
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm
सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

30 Sept 2026 | 2:53 pm