Guna News: गुना में प्रोपेन गैस से भरा टैंकर पलटा, मिनटों में फैली घातक गैस, डरा देने वाला वीडियो आया सामने…
मध्य प्रदेश के गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब प्रोपेन गैस से भरा एक टैंकर हाईवे पर पलट गया। टैंकर …

guna news
- गुना के धरनावदा में प्रोपेन गैस से भरा टैंकर हाईवे पर पलट गया।
- गैस का तेज रिसाव होने पर प्रशासन ने हाईवे दोनों ओर से बंद कराया।
- कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, एसपी अंकित सोनी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
Guna News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। धरनावदा थाना क्षेत्र में प्रोपेन गैस से भरा एक तेज रफ्तार टैंकर नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें से गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रोपेन गैस के जहरीले प्रभाव को देखते हुए यह स्थिति बेहद संवेदनशील और खतरनाक बन गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
गुना कलेक्टर मौके पर पहुंचे
Guna News: जैसे ही हादसे की सूचना प्रशासन को मिली, गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की निगरानी शुरू कर दी। उनके साथ गुना एसपी अंकित सोनी, एसडीएम शिवानी पांडे सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नेशनल हाईवे को दोनों ओर से तत्काल बंद कर दिया गया, ताकि कोई अनहोनी न हो। जेल विभाग और एनएफएल (नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड) से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाकर रिसाव पर काबू पाने की कोशिश की गई।
प्रोपेन गैस क्या है ?
प्रोपेन गैस एक जहरीली गैस होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसका रिसाव अगर आग की चपेट में आ जाए तो भयानक विस्फोट हो सकता है। इसके अतिरिक्त, यह गैस मानव शरीर में घुसकर सांस लेने में दिक्कत, घुटन और बेहोशी जैसी गंभीर स्थितियां उत्पन्न कर सकती है। गनीमत यह रही कि मौके पर आग नहीं लगी और कोई चिंगारी नहीं उठी, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।
Guna News: घटनास्थल पर घंटों तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन। भारी क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा किया गया और गैस के रिसाव को नियंत्रित किया गया। प्रशासन की मुस्तैदी और त्वरित प्रतिक्रिया के चलते स्थिति को काबू में लाया जा सका। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जो राहत की बात है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हादसा मध्य प्रदेश के गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुआ।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Guna News: A tanker filled with propane gas overturned in Dharnawada, Guna
गुना
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm