Smart Meter Bill: 312 रुपए की बिजली, 6.72 लाख का बिल.. ठनका उपभोक्ताओं का माथा तो पहुंच गए दफ्तर, फिर…
Smart Meter Bill: 312 रुपए की बिजली, 6.72 लाख का बिल.. ठनका उपभोक्ताओं माथा तो पंहुचा गया दफ्तर, फिर…

Smart Meter Bill | Image Source | IBC24
- गुना में बिजली के झटके से सहमे लोग,
- स्मार्ट मीटर से इनकार पर 6.72 लाख का बिल,
- गलती मानकर संशोधित किया 312 रुपये में,
Guna News: गुना जिले में बिजली उपभोक्ताओं के साथ हो रही बिलिंग की गड़बड़ियों ने आम लोगों को हैरान और परेशान कर रखा है। जिले के कुशमौदा और बांसखेड़ी क्षेत्र से सामने आए दो मामलों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कभी लाखों का बिल भेजना तो कभी यूनिट कम होने के बावजूद भारी रकम वसूलना उपभोक्ताओं की परेशानी का सबब बन गया है।
Smart Meter Bill: केस 01: गुना जिले के कुशमौदा क्षेत्र निवासी अशोक सिंह अहिरवार का बिजली बिल देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। अशोक सिंह ने बताया कि उन्होंने बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लगवाने से मना कर दिया था जिसके कुछ ही दिनों बाद उनके घर पर 6,72,644 रुपये का बिल थमा दिया गया। अशोक सिंह ने इस बिल को देखकर होश खो दिए। उन्होंने तत्काल सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई और बिजली विभाग को भी लिखित आवेदन दिया। शिकायत के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लेते ही कार्रवाई करते हुए बिल की जांच की और कुछ ही दिनों में संशोधित कर 312 रुपये कर दिया। अशोक सिंह अहिरवार ने कहा की मैंने स्मार्ट मीटर लगवाने से मना किया था। उसके बाद अचानक इतना बड़ा बिल आया जिससे मैं बुरी तरह घबरा गया। शिकायत करने पर ही मेरी सुनवाई हुई। Guna News
Smart Meter Bill: केस 02: गुना के बांसखेड़ी क्षेत्र निवासी घनश्याम का मामला भी कम चौंकाने वाला नहीं है। घनश्याम ने पिछले महीने 293 यूनिट बिजली की खपत की, जिसके एवज में उन्होंने 2,550 रुपये का बिल जमा किया। इस माह उन्होंने केवल 265 यूनिट बिजली उपयोग की लेकिन फिर भी उनका बिल 2,500 रुपये से ऊपर का आ गया। परेशान होकर घनश्याम ने बिजली विभाग के दफ्तर के कई चक्कर लगाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि बिजली की खपत लगातार कम हो रही है, लेकिन बिल उतना ही या उससे भी ज्यादा आ रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह लिपकीय त्रुटि है और इसका जल्द सुधार कर दिया जाएगा। हालांकि, उपभोक्ताओं का भरोसा अब विभाग की बातों पर नहीं रह गया है। घनश्याम ने बताय की कम बिजली जलाने पर भी जब बिल ज्यादा आता है, तो समझ नहीं आता कि गलती कहां है। विभाग बस कहता है कि सुधार हो जाएगा लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। Guna News
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: स्मार्ट मीटर से ज्यादा बिल आने के पीछे गलत रीडिंग, डेटा एरर या तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है। ऐसे में तुरंत बिजली विभाग में शिकायत करें।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Smart Meter Bill: Electricity bill of Rs 312, bill of Rs 6.72 lakh...
गुना
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pmChhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |
01 Oct 2026 | 4:38 pmCG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |
01 Oct 2026 | 4:32 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत
01 Oct 2026 | 4:27 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी
01 Oct 2026 | 4:27 pmJudge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |
01 Oct 2026 | 4:20 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
PNG Drive 3.0 Scheme: PNG कनेक्शन की रफ्तार होगी तेज! सरकार की नई प्रोत्साहन योजना से हर रोज जुड़ेंगे 20 हजार घर, जानें आम लोगों को क्या मिलेगा फायदा?
01 Oct 2026 | 3:51 pm
