Gwalior News: घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर फौजी की बेटी से 44 लाख की ठगी, कर रही थी मेडिकल की पढ़ाई, जांच में जुटी पुलिस
Gwalior News: घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर फौजी की बेटी से 44 लाख की ठगी, कर रही थी मेडिकल की पढ़ाई, जांच में जुटी पुलिस

Gwalior News/ Image Credit: IBC24
ग्वालियर। Gwalior News: ग्वालियर में साइबर ठगों से बचने के लिए सरकारें लोगों को जागरूक करने में लगी हैं। फिर भी ऑनलाइन ठगी का खेल जारी है। दिवंगत फौजी की बेटी से 44 लाख रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने उसे घर बैठे टेलीग्राम पर टॉस्क पूरे कर पैसा कमाने का झांसा देकर सात दिन में उसके परिवार की जमा पूंजी ऐंठी है। खास बात यह है कि, पूरा पैसा हड़पने के बाद भी साइबर अपराधी नहीं माने। युवती को फिर झांसा दिया कि उसने जो पैसा गंवाया है। उसे वापस लेना चाहती है तो 13 लाख रुपए का इंतजाम और करना पड़ेगा। वहीं ठगी की शिकायत छात्र ने पुलिस से की है जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
दिल्ली में रहकर कर रही थी पढ़ाई
दरअसल, महाराजपुरा आदित्यपुरम में रहने वाली 23 साल की मेघना चौहान ने साइबर सेल को बताया कि, वह मेडिकल की छात्रा हैं। दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती हैं। सूरज विक्रम के नाम से टेलीग्राम ग्रुप में 5 फरवरी को उसे ऑनलाइन जोड़ा था। इसमें उनके अलावा 4-5 लोग और जुड़े थे। इनमें एक यूजर ने डिजिलूम प्लेटफार्म पर क्रिप्टो करेंसी में निवेश के लिए एकाउंट बनाया था। इस ग्रुप में जुडे लोगों को टॉस्क पूरे करने के बदले पैसा कमाने के ऑफर मिलते थे। उसे पहला टॉस्क होटल को फाइव स्टार रेटिंग देने का मिला था। उसके बदले 200 रुपए कमीशन भी मिला। उसके बाद सात टॉस्क और मिले। 8 वें टॉस्क में उनसे एक हजार रुपया निवेश कराया गया। उसके बदले 480 रुपए कमीशन मिला। फिर टॉस्क के बदले निवेश की रकम बढ़ती गई। अगले टॉस्क में क्रिप्टो करेंसी सिलेक्ट करना थी। इसलिए 10 हजार रुपए जमा कराए गए। लेकिन करेंसी सिलेक्शन में उनसे गलती हो गई तो निवेश की रकम फंस गई। मेघना का 10 हजार रुपया फंसना बताकर ठगों ने पैंतरा बदला।
बताया गया कि, मेघना को रितु कस्टमर के नाम से लिंक भेजी। उसने कहा इस पर बात करो रितु फंसा हुआ पैसा वापस निकलवा देगी। लेकिन खेल उल्टा हो गया। रितु ने बातों में फंसा कर मेघना से पहली खेप में 3.75 लाख रुपया ऐंठा फिर क्रेडिट स्कोर कम होने का हवाला देकर 2.40 लाख रुपया लिया। उसके बाद नए बहाने बताकर कुल 44 लाख रुपया ऐंठ लिया।
Gwalior News: वहीं ठगी का एहसास होने के बाद मेघना ने पुलिस को बताया कि उसके पिता संजय सिंह फौज में थे और उनका निधन हो चुका है। पूरा पैसा पिता का था। ठगों ने सब हड़प लिया। उनसे पैसा मांगा तो ठग गैंग के मेंबर जावेद हुसैन ने 13 लाख और मांगे। जालसाजों के चंगुल में फंसकर पूरा पैसा गंवा चुकी है। उससे टेलीग्राम पर तनुजा, विनय कुमार झा, बिरजिंदर कौर नाम के ठग बात करते थे। फिलहाल पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ठगो के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Web Title: A soldier's daughter was cheated of Rs 44 lakh on the pretext of earning money sitting at home
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm