Ashton Hall Gwalior News: MP के इस युवक की चैलेंज पर अमेरिका से आ धमका मशहूर बॉडी बिल्डर! गांव में होने लगी दोनों की ‘फाइट’, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग
Ashton Hall Gwalior News: अमेरिका से सात समंदर पार उड़कर दुनिया का सबसे बड़ा फिटनेस इन्फ्लुएंसर एश्टन हॉल, सीधे मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के एक छोटे से गांव परसोटा …

gwalior news
- पोस्टमैन युवक हुआ वायरल
- अमेरिका से स्टार पहुंचा
- ग्वालियर में लगा जाम
Ashton Hall Gwalior News: ग्वालियर: सोशल मीडिया की ताकत देखिए! आज पूरा ग्वालियर और चंबल इलाका इंटरनेट पर ग्लोबल ट्रेंड बन चुका है। अमेरिका से सात समंदर पार उड़कर दुनिया का सबसे बड़ा फिटनेस इन्फ्लुएंसर एश्टन हॉल, सीधे मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के एक छोटे से गांव परसोटा आ धमका है। उसके बाद, ग्वालियर ओर वहां की सड़क पर अपने चंबल के दोस्त योगेंद्र के साथ दौड़ लगा दी।
American fitness influencer India visit: एश्टन हॉल ग्वालियर पहुंचे
ग्वालियर का सबसे व्यस्त एमएलबी रोड और सड़कों पर गाड़ियों की थमी रफ्तार। ये तस्वीरें आज ग्वालियर की हैं, जहाँ बिना किसी परमिशन के अचानक बीच सड़क पर दौड़ने निकले अमेरिकन फिटनेस स्टार एश्टन हॉल को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रैफिक इस कदर अनियंत्रित हुआ कि इंटरनेशनल स्टार को अपनी दौड़ बीच में ही छोड़कर वहां से तुरंत रवाना होना पड़ा।
Morena Yogendra Kushwah viral story: सड़क पर दौड़ से जाम
लेकिन ग्वालियर की सड़कों पर मचे इस हंगमे की स्क्रिप्ट दो साल पहले मुरैना के एक छोटे से गांव परसोटा में लिखी जा चुकी थी। कैलारस में पोस्टमैन की नौकरी करने वाले 21 साल के योगेंद्र कुशवाह ने अमेरिकी स्टार एश्टन हॉल के 4 AM सिनेमाई फिटनेस रूटीन को पूरी तरह देसी रंग में ढाल दिया। मिट्टी, अखाड़ा और देसी अंदाज के ये वीडियो सीधे अमेरिका में बैठे एश्टन हॉल के मोबाइल स्क्रीन तक जा पहुंचे।
social media viral fitness news: योगेंद्र संग दौड़ लगाई
योगेंद्र के वीडियो से प्रभावित होकर एश्टन ने इंस्टाग्राम पर एक चैलेंज दिया था। शर्त थी..... वीडियो पर 15 लाख लाइक्स आने की। भारतीय फैंस ने इस लक्ष्य को चुटकियों में पूरा कर दिया। फिर क्या था, एश्टन हॉल अपना वादा निभाते हुए सीधे मुरैना के गांव आ धमके। गांव की मिट्टी छुई, योगेंद्र के लोकल जिम में पसीना बहाया और प्रतिभा से खुश होकर योगेंद्र को एक चमचमाती कार गिफ्ट करने का वादा भी कर डाला।
तो ये थी सोशल मीडिया के दौर की एक मुकम्मल कहानी, जहाँ ग्वालियर की सड़कों पर आज भले ही कुछ देर के लिए जाम लगा। लेकिन मुरैना के योगेंद्र की किस्मत के रास्ते हमेशा के लिए खुल गए हैं। बहरहाल मुरैना के इस देसी पोस्टमैन और अमेरिकी स्टार की इस जोड़ी की चर्चा अब हर प्लेटफॉर्म पर हो रही है। नासिर गौरी आईबीसी24 ग्वालियर
इन्हे भी पढ़ें:-
- CG Weather Update Today: प्रदेश के इन जिलों में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
- HPCL Q4 Results: डिविडेंड की घोषणा का ऐसा असर कि झूम उठा ये शेयर! 5 साल के रिकॉर्ड ऐलान से निवेशकों की हुई मौज
- Bargi Cruise Accident News: बच सकती थी 13 लोगों की जिंदगियां!... बरगी क्रूज़ हादसे की चौंकाने वाली सच्चाई आई सामने, बोट क्लब के मैनेजर ने विभाग से कई बार की थी ये मांग
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Ashton Hall Gwalior News
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pmChhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |
01 Oct 2026 | 4:38 pmCG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |
01 Oct 2026 | 4:32 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी
01 Oct 2026 | 4:27 pmJudge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |
01 Oct 2026 | 4:20 pm