BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gwalior News: सड़क पर एक्स-आर्मी मैन को आया हार्ट अटैक, फिर ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे किया चमत्कार, देखते रह गए लोग

ग्वालियर में ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश की। झांसी रोड पर सड़क पार करते समय हार्ट अटैक से गिरे एक पूर्व सैनिक को पुलिस ने …

Gwalior News

Gwalior News

IBC24 Digital
Published: 02 Nov 2025 | 7:09 pmModified: 02 Nov 2025 | 7:09 pm
HIGHLIGHTS
  1. हार्ट अटैक से गिरे पूर्व सैनिक को ट्रैफिक पुलिस ने CPR देकर बचाया।
  2. एक्स आर्मीमैन ब्रजराज सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  3. इंस्पेक्टर और उनकी टीम की कार्रवाई से बुजुर्ग की सांसें दोबारा चलीं।

Gwalior News: ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की है जिसने पुरे शहर को भावुक कर दिया। झांसी रोड थाना क्षेत्र के चंद्रबदनी नाका पर एक पूर्व सैनिक को अचानक हार्ट अटैक आया और वो सड़क पर गिर पड़े। ये घटना दोपजर करीब करीब 12 बजे की है, जब झाँसी रोड पर ट्रैफिक सामान्य रूप से चल तरह था तभी वहां एक बुजुर्ग सड़क पार करते हुए अचानक गिर पड़े। राहगीरों ने जब ये देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

दरअसल झांसी रोड थाना क्षेत्र के चंद्रबदनी नाका पर एक पूर्व सैनिक को अचानक हार्ट अटैक आया और वो सड़क पर गिर पड़े। दोपहर करीब 12 बजे की ये घटना उस वक्त हुई जब झांसी रोड पर ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा था, तभी सड़क पार करते हुए बुजुर्ग अचानक ज़मीन पर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में झांसी रोड ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक केपीएस तोमर, आरक्षक नेतराम और आरक्षक कपिल शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि बुजुर्ग की सांसें थम चुकी थीं और नब्ज़ बेहद कमजोर थी। बिना समय गंवाए पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे बुजुर्ग को लिटाकर CPR देना शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद कुछ ही पलों में उनकी सांसें फिर से चलने लगीं। पुलिस की ये त्वरित कार्रवाई एक ज़िंदगी बचाने वाला साबित हुआ।

यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता

कुछ ही मिनटों में झाँसी रोड ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक केपीएस तोमर, आरक्षक नेतराम और आरक्षक कपिल शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि बुजुर्ग की सांसें थमने लगी थीं और उनकी नब्ज़ बहुत कमजोर हो चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें सड़क किनारे लिटाया और CPR देना शुरू किया, लगातार प्रयास के बाद कुछ ही मिनटों में बुजुर्ग की सांसें फिर से चलने लगीं।

पहचान हुई पूर्व सैनिक के रूप में

पुलिस ने जब बुजुर्ग के पास मौजूद पर्स की जांच की तो उसमें मिले दस्तावेजों से उनकी पहचान एक्स आर्मी मैन ब्रजराज सिंह के रूप में हुई। जैसे ही बुजुर्ग की स्थिति सामान्य हुई, पुलिस ने उन्हें तुरंत पास के निजी अस्पताल, मुरार हॉस्पिटल, में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि अगर CPR समय पर नहीं दिया जाता तो मरीज की जान बचाना मुश्किल था।

पत्नी से संपर्क करने पर सामने आई भावुक कहानी

Gwalior News: बुजुर्ग के पर्स में एक मोबाइल फोन भी मिला जो बंद था। पुलिस ने उसे चार्ज किया और उसमें से एक नंबर निकालकर उनकी पत्नी से संपर्क किया। फोन पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि ब्रजराज सिंह पालम कॉलोनी, नई दिल्ली के रहने वाले हैं और बीते कुछ समय से मानसिक रूप से थोड़ा अस्थिर भी चल रहे थे। उन्होंने बताया कि वो कल शाम गाजियाबाद जाने के लिए घर से निकले थे लेकिन ग्वालियर कैसे पहुंचे, ये स्पष्ट नहीं है। जैसे ही परिवार को घटना की जानकारी मिली, वो तुरंत दिल्ली से ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।

फिलहाल ब्रजराज सिंह खतरे से बाहर हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अस्पताल प्रशासन और उनके परिवार ने ग्वालियर पुलिस के इस मानवीय कदम की दिल से सराहना की है।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ट्रैफिक थाना प्रभारी केपीएस तोमर, आरक्षक नेतराम और कपिल शर्मा मौके पर पहुंचे थे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: Ex-army man suffers heart attack on road, then traffic police perform miracle, people are stunned

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm