Gwalior Crime News: ग्वालियर में 32 लाख की लूट, एक्टिवा सवार मुनीम से कट्टे की नोंक पर दिनदहाड़े वारदात, CCTV में कैद हुए लुटेरे
Gwalior Crime News: ग्वालियर में 32 लाख की लूट, एक्टिवा सवार मुनीम से कट्टे की नोंक पर दिनदहाड़े वारदात, CCTV में कैद हुए लुटेरे

Gwalior Crime News, Gwalior robbery case, 32 lakh loot Gwalior, Union Bank loot, liquor businessman robbery, Asharam Kushwah robbery, Gwalior crime news, loot at gunpoint, Apache bike robbery, CCTV robbery footage,
- ग्वालियर में 32 लाख की लूट,
- दिनदहाड़े कट्टे की नोंक पर लूट,
- बदमाशों ने मुनीम से लूटी रकम,
ग्वालियर: Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में आज सुबह 32 लाख रुपए की लूट कट्टे की नोक पर लुटेरों ने कर ली है। यह लूट शराब कारोबारी लक्ष्मण शिवहरे के मुनीम आशाराम कुशवाह से की गई है। मुनीम आशाराम हर रोज की तरह इतनी बड़ी राशि को जमा करने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एक्टिवा गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान दो आपाचे गाड़ियों पर सवार बदमाश आए और उन्होंने कट्टा अड़ाकर मुनीम से लूटपाट कर ली।
Gwalior Crime News: साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कि मुनीम उनका पीछा न कर सके, लुटेरे उसकी एक्टिवा की चाबी भी निकालकर अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्वालियर के आईजी, डीआईजी और एसपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को घटना का पूरा सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगा है। ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि लूट की घटना हुई है, लेकिन जिस तरह से इसे अंजाम दिया गया है, उससे साफ जाहिर होता है कि लुटेरों ने पहले से रेकी की थी।
Gwalior Crime News: एसपी का यह भी कहना है कि जब इतनी बड़ी राशि का प्रतिदिन लेन-देन होता है तो उसे जमा करवाने में लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। अकेले व्यक्ति द्वारा इतनी बड़ी राशि ले जाना भी सवालों के घेरे में है। वहीं, मुनीम ने अपने साथ हुई लूट का पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया है।
Gwalior Crime News: हालांकि ग्वालियर एसपी का दावा है कि लुटेरे बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस पूरे मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन भी कर दिया गया है, जो आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ जिले की सीमाओं पर चेकिंग कर रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह लूट शराब कारोबारी लक्ष्मण शिवहरे के मुनीम आशाराम कुशवाह के साथ हुई, जब वह बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे थे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior Crime News: Rs 32 lakh looted at gunpoint in Gwalior,
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm