Gwalior Latest News: ‘SC-ST एक्ट सबसे ज्यादा खतरनाक, इसे खत्म करो’.. ग्वालियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने बताये अपने चार लक्ष्य..
ग्वालियर-चंबल के आठ जिले अब हाई एलर्ट पर है। केंद्र बिदुं ग्वालियर जिला है। क्योंकि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने अंबेडकर को लेकर विवादित टिप्पणी की …

Gwalior Latest News
- अनिल मिश्रा बोले—मैं अपनी टिप्पणी पर कायम
- कांग्रेस ने भाजपा पर वर्ग-संघर्ष का आरोप लगाया
- ग्वालियर में सुरक्षा बढ़ी, पुलिस हाई अलर्ट पर
Gwalior Latest News: ग्वालियर: संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर पर विवादित बयान देने वाले मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ग्वालियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने फिर एक बार बड़ा बयान दिया है। IBC24 न्यूज से हुई बातचीत पर अनिल मिश्रा ने कहा है, "मैं अभी भी अपनी टिप्पणी पर कायम हूँ, हमेशा रहूंगा। मैं अपने अभियान को जारी रखूंगा। चार लक्ष्यों को लेकर आगे बढ़ना है। सनातनी से आग्रह है, इस मुहिम को आगे बढ़ाओ।"
उन्होंने कहा, हम चार लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रहे है। इनमें पहला, आरक्षण को खत्म करो, दूसरा आर्थिक स्थिति पर आरक्षण लागू करें, तीसरा सर बीएन राव की प्रतिमा स्थापित की जाएं और चौथा हिन्दू राष्ट्र बनाया जाएं। डॉ अनिल मिश्रा ने कहा कि, SCST एक्ट सबसे ज्यादा खतरनाक इसे खत्म करो।
डीएसपी से हुई थी जोरदार बहस
बता दें कि, कल यानी मंगलवार को भी एडवोकेट अनिल मिश्रा मंदिर जाने की कोशिश कर रहे थे। जिले में प्रशासन ने धारा 163 लगाई हुई है, जिसके कारण सीएसपी ने उन्हे जाने से रोक दिया। इस दौरान एडवोकेट अनिल मिश्रा ने सीएसपी हिना खान से बोला कि उन्हे रोकना गलत है, ये सनातन का विरोध है, उन्होने इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाएं। जिसके जवाब में सीएसपी हिना खान बोली कि ये सनातन का विरोध नहीं है, राम सबके हैं। इतना कहते हुए हिना खान ने भी जय जय श्रीराम, जय श्रीराम, जय श्रीराम के नारे लगाए।
कांग्रेस नेता ने साधा सरकार पर निशाना
Gwalior Latest News: गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल में तमाम अपील और दलीलों के बावजूद डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा विवाद थमता नहीं दिख रहा है। इस पूरे प्रकरण पर पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता डॉ गोविंद सिंह ने प्रदेश के डॉ मोहन सरकार पर बड़ा हमला बोला है। डॉ गोविंद सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा हैं कि, यह पूरा षड्यंत्र शासन की तरफ से हो रहा है। भाजपा सरकार इस तरह की स्थिति पैदा कराकर वर्ग संघर्ष कराना चाहती है।
पूर्व मंत्री ने किया राम मंदिर का जिक्र
डॉ गोविंद सिंह ने आएगी कहा कि, वे बिना काम करें, बिना जनता की समस्या दूर करे देश पर कब्जा करना चाहते है। राम मंदिर के नाम पर सफलता मिल गई इसलिए जगह-जगह इस तरह की घटना करा रहे है। वे बात तो संविधान की करते है, लेकिन उनका हर काम संविधान के विरोध में होता है।
डॉ गोविंद सिंह ने दावा किया कि, ग्वालियर में कोई संघर्ष नहीं है, जनता शांति और भाई चारे से रहना चाहती है। लेकिन आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद जाइए संगठन इस मुद्दे को उछाल रहे है। जहां तक बात प्रतिमा की है तो, कांग्रेस पार्टी, सभी दल और सामान्य वर्ग के लोग भी चाहते है की तय जगह पर संविधान निर्माता की प्रतिमा लगे, लेकिन यह हठधर्मी लोग प्रतिमा का विरोध कर रहे है।
भारी पुलिस बल तैनात
Gwalior Latest News: गौरतलब है कि, सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को देख लेने और सबक सिखाने के चैलेंज पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। आज होने वाले विरोध के बीच, कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस चौतरफा सतर्कता बरत रही है। हालत ये हैं कि आंदोलन रोकने 4 हजार जवान तैनात किए गए हैं, साथ ही 30 चेकिंग नाके बनाए गए। तो वहीं, सोशल मीडिया से 500 पोस्ट हटाईं गयी है।
ग्वालियर-चंबल के आठ जिले अब हाई एलर्ट पर है। केंद्र बिदुं ग्वालियर जिला है। क्योंकि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने अंबेडकर को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद से माहौल गरमाया हुआ है। अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ दलित संगठनों ने 15 अक्टूबर को ग्वालियर में कड़ा विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। लेकिन प्रशासन से कई दौर की बात के बाद वो मान गया है। लेकिन दूसरी ओर अनिल मिश्रा का ग्रुप तैयार है, वो कह रहा है, अगर वहां से कोई प्रतिक्रिया होती है, तो जबाव दिया जाएगा। वहीं पुलिस ने अनिल मिश्रा के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अनिल मिश्रा ने कहा कि वे अपनी विवादित टिप्पणी पर कायम हैं और अभियान जारी रखेंगे।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior Dr Ambedkar Row: Anil Mishra Stands by His Remark, Congress Blames BJP for Rising Tensions
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm