BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gwalior Dr Ambedkar Statue Vivad: “प्रदेश में सरकार ही करा रही है वर्ग-संघर्ष’.. दलित समाज के आंदोलन पर कांग्रेस का सत्तादल भाजपा पर बड़ा आरोप..

ज होने वाले विरोध के बीच, कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस चौतरफा सतर्कता बरत रही है। हालत ये हैं कि आंदोलन रोकने 4 हजार जवान तैनात किए गए …

Gwalior Dr Ambedkar Statue Vivad: “प्रदेश में सरकार ही करा रही है वर्ग-संघर्ष’.. दलित समाज के आंदोलन पर कांग्रेस का सत्तादल भाजपा पर बड़ा आरोप..
satya prakash
Published: 15 Oct 2025 | 2:21 pmModified: 15 Oct 2025 | 2:24 pm
HIGHLIGHTS
  1. कांग्रेस का भाजपा पर वर्ग-संघर्ष का आरोप
  2. अंबेडकर प्रतिमा विवाद से ग्वालियर में तनाव
  3. पुलिस ने शहर में कड़ी सुरक्षा तैनात की

Gwalior Dr Ambedkar Statue Vivad: ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल में तमाम अपील और दलीलों के बावजूद डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा विवाद थमता नहीं दिख रहा है। इस पूरे प्रकरण पर पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता डॉ गोविंद सिंह ने प्रदेश के डॉ मोहन सरकार पर बड़ा हमला बोला है। डॉ गोविंद सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा हैं कि, यह पूरा षड्यंत्र शासन की तरफ से हो रहा है। भाजपा सरकार इस तरह की स्थिति पैदा कराकर वर्ग संघर्ष कराना चाहती है।

पूर्व मंत्री ने किया राम मंदिर का जिक्र

डॉ गोविंद सिंह ने आएगी कहा कि, वे बिना काम करें, बिना जनता की समस्या दूर करे देश पर कब्जा करना चाहते है। राम मंदिर के नाम पर सफलता मिल गई इसलिए जगह-जगह इस तरह की घटना करा रहे है। वे बात तो संविधान की करते है, लेकिन उनका हर काम संविधान के विरोध में होता है।

डॉ गोविंद सिंह ने दावा किया कि, ग्वालियर में कोई संघर्ष नहीं है, जनता शांति और भाई चारे से रहना चाहती है। लेकिन आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद जाइए संगठन इस मुद्दे को उछाल रहे है। जहां तक बात प्रतिमा की है तो, कांग्रेस पार्टी, सभी दल और सामान्य वर्ग के लोग भी चाहते है की तय जगह पर संविधान निर्माता की प्रतिमा लगे, लेकिन यह हठधर्मी लोग प्रतिमा का विरोध कर रहे है। .

भारी पुलिस बल तैनात

Gwalior Dr Ambedkar Statue Vivad: गौरतलब है कि, सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को देख लेने और सबक सिखाने के चैलेंज पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। आज होने वाले विरोध के बीच, कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस चौतरफा सतर्कता बरत रही है। हालत ये हैं कि आंदोलन रोकने 4 हजार जवान तैनात किए गए हैं, साथ ही 30 चेकिंग नाके बनाए गए। तो वहीं, सोशल मीडिया से 500 पोस्ट हटाईं गयी है।

ग्वालियर-चंबल के आठ जिले अब हाई एलर्ट पर है। केंद्र बिदुं ग्वालियर जिला है। क्योंकि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने अंबेडकर को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद से माहौल गरमाया हुआ है। अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ दलित संगठनों ने 15 अक्टूबर को ग्वालियर में कड़ा विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। लेकिन प्रशासन से कई दौर की बात के बाद वो मान गया है। लेकिन दूसरी ओर अनिल मिश्रा का ग्रुप तैयार है, वो कह रहा है, अगर वहां से कोई प्रतिक्रिया होती है, तो जबाव दिया जाएगा। वहीं पुलिस ने अनिल मिश्रा के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।

READ MORE: दलित IPS का सुसाइड..सियासी फाइट! 7 दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमॉर्टम, FIR और गिरफ्तारी के बिना परिवार ने ठुकराया अंतिम संस्कार

READ ALSO: Raipur news: रायपुर नगर निगम के पार्षद को मिली अनुकंपा नियुक्ति, जनप्रतिनिधि को सरकारी नौकरी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ग्वालियर में प्रतिमा की जगह को लेकर दलित संगठनों और अन्य गुटों में विवाद चल रहा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Gwalior Dr Ambedkar Statue Row: Congress Accuses BJP of Creating Class Conflict Amid Dalit Protests in MP

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm