BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gwalior Gangrape News: अपनी ही बहू पर बिगड़ी दो जेठों की नियत, पति के बाहर जाते ही मिलकर मिटाते थे हवस, अब ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Gwalior Gangrape News: अपनी ही बहू पर बिगड़ी दो जेठों की नियत, पति के बाहर जाते ही मिलकर मिटाते थे हवस, अब ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Gwalior Gangrape News

Gwalior Gangrape News

tikesh Kumar
Published: 15 Sept 2025 | 4:41 pmModified: 15 Sept 2025 | 4:41 pm
HIGHLIGHTS
  1. ग्वालियर में शर्मनाक वारदात,
  2. दो जेठों ने भाभी से किया गैंगरेप,
  3. पति भी निकला आरोपी,

ग्वालियर: Gwalior Gangrape News:  मध्यप्रदेश के ग्वालियर में छोटे भाई की पत्नी के साथ दो जेठों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पति की अक्सर तबियत खराब होने पर वह इलाज के लिए जिला रतलाम 20-20 दिन के लिए हर महीने जाता था और इस दौरान दोनों जेठ घटना को अंजाम देते थे। जब महिला विरोध करती तो वहां उसकी मासूम बेटी की हत्या करने की धमकी देते थे। घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र के जंगीपुर की है। जब महिला ने पति को जेठों की करतूत बताई तो पति ने भी उसकी बातों को झूठा मानते हुए मारपीट कर दी। जिस पर महिला मायके चली आई। पंचायत बिठाई गई लेकिन ससुराल पक्ष के लोग नहीं आए तो महिला परिवार के साथ थाने पहुंची और शिकायत की। वहीं पुलिस ने दोनों जेठ और पति के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More : रायपुर न्यूड पार्टी का इस जिले से जुड़ा कनेक्शन, सामने आया चौंकाने वाला राज, आरोपी में जिला अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल, नाम गोल्डन मैन

Gwalior Gangrape News:  दरअसल डबरा सिटी में रहने वाली 25 साल की पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत की है कि उसका निकाह 5 मई 2023 को डबरा निवासी एक युवक के साथ हुआ था। निकाह के एक साल तक वह अपनी ससुराल में ठीक से रह रही थी। उसके पति का स्वास्थ्य अक्सर खराब होने के कारण वह जाबरा शरीफ की दरगाह पर 20-20 दिन के लिए जिला रतलाम जाता था। 10 जनवरी 2025 को महिला का पति एक महीने के लिए जाबरा शरीफ की दरगाह रतलाम गया हुआ था। तभी देर रात एक बजे वह अपनी 10 महीने की बेटी के साथ कमरे में सो रही थी। दरवाजे पर कूलर रखा हुआ था जिस कारण कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। तभी पीड़िता का मझला जेठ कमरे में आया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो उसने पास सो रही दस माह की बच्ची की हत्या की धमकी दी। मझले जेठ के जाने के बाद बड़ा जेठ कमरे में आया और उसने भी दुष्कर्म किया। जब महिला ने अपने जेठों की इस हरकत का विरोध किया तो उन्होंने कहा कि तुम्हारे साथ ऐसा करने से तुम्हारे पति का स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा। यदि तुम इस बात का विरोध करोगी या किसी को कुछ बताओगी तो सब कुछ बिगड़ जाएगा। इसके बाद दोनों जेठ ने कई बार उसके साथ ऐसा किया।

Read More : प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने दी जान! ज़हर पीकर खुद को लगाई आग, परिजनों ने किया चौकानें वाला खुलासा

Gwalior Gangrape News:  फरवरी 2025 में जब महिला का पति जाबरा से घर वापस आया तो उसने पति को सारी बात बताई, लेकिन पति ने उसकी बात झूठी मानते हुए उल्टा उसकी मारपीट कर दी। उसके बाद 23 फरवरी 2025 को जंगीपुर वाले घर से बाजार वाले घर पर वह रहने लगी। वहां भी जब पति घर पर नहीं होते थे तो जेठ ऐसा ही करते थे। उनसे परेशान होकर पीड़िता अपने मायके आ गई। पति लेने आया तो उसने जाने से मना कर दिया। परिजन ने कारण पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद मायके वालों ने समाज व परिवार के लोगों को लेकर पंचायत बुलाई लेकिन पीड़िता के ससुराल पक्ष से कोई नहीं आया। इसके बाद परिवार के लोग पीड़िता के साथ दो दिन पहले महिला थाने पहुँचे और शिकायत की। वहीं महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों जेठों और पति के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज किया। घटना डबरा सिटी थाना की होने पर केस डायरी वहां भेज दी गई। इसके बाद डबरा सिटी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों जेठ और पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Gwalior Gangrape News: Two brothers-in-law gangraped their daughter-in-law

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am