BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Kailash kher Concert: संगीत के सम्राट की धरती पर गूँजा कैलाश खेर का सूफी कलाम , सैयां’ की पहली तान छिड़ते ही सुध-बुध खो बैठी भीड़

ग्वालियर में 25 दिसंबर को कैलाश खेर ने तबला दिवस और ग्वालियर गौरव दिवस के अवसर पर मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सूफी और शास्त्रीय संगीत से दर्शकों को …

Kailash kher Concert

Kailash kher Concert

Sneha Singh
Published: 26 Dec 2025 | 12:35 pmModified: 26 Dec 2025 | 12:36 pm
HIGHLIGHTS
  1. 25 दिसंबर को ग्वालियर मेला मैदान में कैलाश खेर का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित।
  2. न्होंने सूफी, शास्त्रीय और कव्वाली संगीत का मिश्रण पेश किया।
  3. बैरिकेडिंग कम कर ऑडियंस के करीब गए और ढाई घंटे तक मंच पर रहे।

Kailash kher Concert ग्वालियर:कैलाश खेर 25 दिसंबर को तबला दिवस और ग्वालियर गौरव दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। ठंड से कांपती रात में बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर ने अपने गीतों और सूफी अंदाज से ऑडियंस को आध्यात्म की गहराई में ले जाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।

ग्वालियर की धरती को किया नमन

Kailash kher Concert कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने कच्ची, भावपूर्ण और ऊंची आवाज़ में सूफी कलाम “सैयां” से की। इसके बाद सिंगर ने ग्वालियर की धरती को नमन किया और कहा, "आज का दिन हम सभी के लिए विशेष है। तानसेन की धरती पर हम तबला दिवस मना रहे हैं। व्यापार मेले के शुभारंभ का भी मौका है।"कैलाश खेर ने अपने अंदाज में “तेरी दीवानी” और “कैसे बताएं क्यों तुझको चाहें” गीत प्रस्तुत किए। उनका गाया “बम लहरी” गीत सूफी अंदाज में था और इसमें शिव भक्ति की झलक भी देखने को मिली। इसके अलावा उन्होंने “तौबा तौबा अल्लाह के बंदे” और “इश्क़ अनोखा” जैसे सूफी गीत भी प्रस्तुत किए।

Kailash kher Concert कैलाश खेर अपनी 13 सदस्यीय टीम के साथ लगभग ढाई घंटे तक स्टेज पर रहे। उनकी परफॉर्मेंस में भारतीय शास्त्रीय संगीत, कव्वाली और सूफी रहस्यवाद का सुंदर मिश्रण देखने को मिला। इस मिश्रण ने कुछ ऑडियंस को अंत तक बांधे रखा, जबकि कुछ लोग सूफी संगीत की गहराई न समझ पाने की वजह से पंडाल से बाहर चले गए।कैलाश खेर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 7 बजे स्टेज पर आना था, लेकिन उन्होंने 8:30 से 9 बजे के बीच “सैयां” गीत गाते हुए मंच पर एंट्री ली। ऑडियंस की संख्या सीमित होने और साउंड के ईको होने की वजह से उनके गीतों के बोल पूरे पंडाल में गूंज रहे थे।

इन्हे भी पढ़े:

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Kailash Kher performed live in Gwalior on December 25

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am