Gwalior News: ‘ट्रेन मैं चलाउंगा,’ मेमू ट्रेन के इंजन पर अचानक पर आ बैठा सनकी, मचा हड़कंप, फिर जो हुआ देखकर दंग रह गए लोग
Gwalior News: ‘ट्रेन मैं चलाउंगा,’ मेमू ट्रेन के इंजन पर अचानक पर आ बैठा सनकी, मचा हड़कंप, फिर जो हुआ देखकर दंग रह गए लोग

Gwalior News, Gwalior MEMU train, Kailaras train news, mentally unstable man train, Gwalior railway incident, MEMU train chaos, loco pilot trouble, Gwalior railway station, train safety incident, train driver
- ग्वालियर-कलारस मेमू ट्रेन में मचा हड़कंप ,
- इंजन में मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति ने कब्जा किया,
- सहायक लोको पायलट की मदद से हटाया
ग्वालियर: Gwalior News: ग्वालियर से कैलारस जाने वाली मेमू ट्रेन में उस समय हडकंप मच गया जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ट्रेन के इंजन में जा बैठा और बोला ट्रेन मैं चलाऊंगा। सहायक लोको पायलट ने उसे उतरने कहा तो वह हंगामा करने लगा और ट्रेन चलाने की जिद करने लगा।
Gwalior News: इसके बाद तीन चार सहायक लोको पायलट इंजन में आए और पुलिस की मदद से उसे काफी मुश्किल से बाहर निकाला। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रेलवे सुरक्षा बल को दी गई। दअरसल ग्वालियर रेलवे स्टेशन से कैलारस के लिए मेमू ट्रेन शाम 4.55 बजे रवाना होती है। यह ट्रेन प्लेटफार्म तीन पर लगभग एक घंटे पहले आ जाती है। सोमवार को भी यह ट्रेन शाम 4 बजे से पहले आ गई। ट्रेन के इंजन पर तैनात सहायक लोको पायलट की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी। वह सहायक लोको पायलट की सीट पर बैठ गया। बस यहीं से हंगामा शुरू हो गया।
Gwalior News: मेमू ट्रेन में दो इंजन होते हैं। यह मानसिक विक्षिप्त ट्रेन के दूसरे इंजन (झांसी एंड) की तरफ चढ़ गया। जबकि ट्रेन को आगरा एंड की तरफ से बिरला नगर से कैलारस की तरफ जाना था। ट्रेन से जाने वाले यात्रियों के साथ प्लेटफार्म के अधिकांश यात्री इंजन के पास पहुंच गए और इस वाकया को देखा। इसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। वहीं मानसिक व्यक्ति ने ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतरने के बाद भी हंगामा किया।
Gwalior News: जिससे रेलवे सुरक्षा पुलिस आरसीएफ अपने साथ ले गई और उसके पूछताछ कर परिजनों के बारे में पता लगाया जा रहा है गनीमत या रही कि विक्षिप्त युवक ने इंजन के अंदर लगे ट्रेन के किसी भी बटन को हाथ नहीं लगाया अगर लगता तो एक बड़ा हादसा भी हो सकता था। जब इस मामले में आफ थाना पुलिस से बातचीत की गई तो वहां कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से कतराते रहे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ग्वालियर स्टेशन पर सोमवार को शाम 4 बजे एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति ट्रेन के इंजन में जा बैठा और ड्राइवर बनने की जिद करने लगा, जिससे हंगामा हुआ।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior News: A person suddenly sat on the engine of the MEMU train
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm