Gwalior News: बम की सूचना से मचा हड़कंप, मंदिर के पास लावारिस सूटकेस की जांच, अंदर जो मिला देखकर पुलिस भी रह गई दंग
Gwalior News: बम की सूचना से मचा हड़कंप, मंदिर के पास लावारिस सूटकेस की जांच, अंदर जो मिला देखकर पुलिस भी रह गई दंग

Gwalior News | Image Source | IBC24
- अचलेश्वर मंदिर के पास संदिग्ध सूटकेस से मचा हड़कंप,
- बम की आशंका निकली अफवाह,
- सूटकेस से निकला बल्कि मिले कुर्ता-पजामा,
ग्वालियर: Gwalior News: ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर के पास लावारिस संदिग्ध सूटकेस मिलने पर हड़कंप मच गया। सूटकेस में बम होने की सूचना पर बम निरोधक दस्ता और पुलिस मौके पर पहुंची। सूटकेस के आसपास लोगों को अलर्ट कर सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा और फिर सुरक्षा व्यवस्था के साथ टीम ने सूटकेस की बम डिटेक्टेड उपकरणों से जांच पड़ताल की। जब उसे खोला तो उस सूटकेस में कपडे के कुर्ता और पजामा निकले। इसके बाद वहां मौजूद लोगों और बम निरोधक दस्ते ने राहत की सांस ली। लेकिन पुलिस लावारिस सूटकेस को लेकर जांच में जुट गई है।
Gwalior News: दरअसल ग्वालियर पुलिस कंट्रोल को राहगीरों के द्वारा सूचना मिली थी कि अचलेश्वर मंदिर के पास बने चौराहे पर सड़क किनारे काफी देर से एक लावारिस संदिग्ध सूटकेस रखा हुआ है। जिसमें बम भी हो सकता है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम ने तत्काल संबंधित पुलिस थाना कंपू और बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना देकर मौके पर पहुंचाया। इस सूचना पर तत्काल बम निरोधक दस्ता और कंपू थाना पुलिस मोके पर पहुँचा और लावारिस सूटकेस के पास भीड़ लगाकर खड़े लोगों को दूर कर सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा। इसके बाद बम निरोधक टीम ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने के बाद बम को डिटेक्ट करने वाले उपकरणों से सूटकेस की जांच पड़ताल की।
Gwalior News: जब टीम को जांच पड़ताल के दौरान सूटकेस में बम नहीं होने का अहसास हुआ तो उसे सुरक्षित उठाकर खोला गया। जिसे खोलने के बाद बम निरोधक टीम और पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गई। उस सूटकेस में बम नहीं बल्कि कपड़े के कुर्ता पजामा रखे हुए थे। इसके बाद आसपास के लोगों के साथ-साथ पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने राहत की सास ली और सूटकेस को कपड़े सहित जप्त कर लिया। फिलहाल पुलिस इस लावारिस सूटकेस को सड़क किनारे रखने या फिर छोड़कर जाने वाले व्यक्ति को लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नहीं, "ग्वालियर लावारिस सूटकेस" की जांच के बाद उसमें कोई बम नहीं पाया गया। बम निरोधक दस्ते को सूटकेस में केवल कपड़े – कुर्ता और पजामा – मिले।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior News: Bomb information caused a stir, investigation of an unclaimed suitcase near the temple
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am