जबलपुर: Triple Talaq In Jabalpur: तीन तलाक पर कानूनी प्रतिबंध और सख्त प्रावधानों के बावजूद ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से सामने आया है जहां एक नवविवाहिता को उसके पति ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया।
Triple Talaq In Jabalpur: घटना गोहलपुर थाना क्षेत्र के अमखेरा इलाके की है। पीड़िता सायमा खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दो महीने पहले शाहरुख खान नामक युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही सायमा को अपने पति के किसी अन्य युवती से प्रेम-प्रसंग की जानकारी मिली। जब सायमा ने इस पर आपत्ति जताई और पति को समझाने की कोशिश की तो शाहरुख ने उल्टे उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
Triple Talaq In Jabalpur: सायमा के मुताबिक विवाद के बाद शाहरुख ने उसे फोन किया और फोन पर ही तीन बार “तलाक” कहकर रिश्ता खत्म करने की बात कह दी। महिला की शिकायत पर गोहलपुर थाना पुलिस ने आरोपी शाहरुख खान के खिलाफ मुस्लिम महिला अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और जल्द ही उसे हिरासत में लिया जाएगा।