Gwalior News: ग्वालियर में खंभे से बांधकर महिला की बेरहमी से पिटाई, पति, पिता और भाई ने मिलकर उतारा गुस्सा, वजह जानकर दंग रह जाएंगे!
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां किशनपुर गांव (थाना चीनोर क्षेत्र) में एक महिला को उसके पति, पिता और भाई …

Gwalior News
- ग्वालियर के किशनपुर गांव में महिला को खंभे से बांधकर पीटा गया।
- पति, पिता और भाई ने मिलकर की मारपीट, तीनों गिरफ्तार।
- महिला ने गांव के ही युवक से दूसरी शादी की थी, इसी पर भड़का परिवार।
Gwalior News: ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां किशनपुर गांव (थाना चीनोर क्षेत्र) में एक महिला को उसके पति, पिता और भाई ने खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। वजह सिर्फ इतनी थी कि महिला ने अपने गांव के ही एक युवक से दूसरी शादी कर ली थी, जिससे उसका पहला पति और परिवार नाराज थे।
क्या है पूरा मामला ?
Gwalior News: घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, महिला की पहले शादी गांव के ही एक युवक से हुई थी, लेकिन घरेलू विवाद के चलते वह कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थी। इस बीच महिला ने गांव के ही एक अन्य युवक से प्रेम विवाह कर लिया। जब यह खबर पहले पति और उसके परिवार तक पहुंची, तो उन्होंने बदले की भावना में महिला को सबक सिखाने की ठान ली।
बताया जा रहा है कि तीनों, महिला का पहला पति, पिता और भाई, उसे पकड़कर घर के बाहर लोहे के खंभे से बांध दिया और डंडों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान महिला की चीखें गांव में गूंजती रहीं, लेकिन कोई भी बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया। किसी ग्रामीण ने चुपके से यह घटना मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
थाने तक पहुंचा मामला
वीडियो वायरल होते ही ग्वालियर पुलिस हरकत में आई और चीनोर थाने की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल महिला को पुलिस ने सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
Gwalior News: पुलिस के अनुसार, मामला घरेलू हिंसा और महिलाओं के प्रति अत्याचार से जुड़ा है, इसलिए आरोपियों पर सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, महिला ने बयान में कहा कि उसे सिर्फ इसलिए मारा गया क्योंकि उसने अपने मन से शादी की थी और परिवार इसे स्वीकार नहीं कर रहा था।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना ग्वालियर जिले के चीनोर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में हुई।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior News: In Gwalior, a woman was tied to a pole and brutally beaten; her husband, father, and brother vented their anger together
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm