Gwalior Sales Team Leader Fraud : 25 लाख लेकर गायब हो गया सेल्स टीम लीडर! छुट्टी का बहाना बनाकर रचा ऐसा खेल, कंपनी में मचा हड़कंप
ग्वालियर में एक निजी कंपनी के सेल्स टीम लीडर पर 25.56 लाख रुपये का गबन कर फरार होने का आरोप लगा है। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज …

Gwalior Sales Team Leader Fraud
- कंपनी ने सेल्स टीम लीडर पर 25,56,281 रुपये के गबन का आरोप लगाया है।
- आरोपी कथित तौर पर अलग-अलग व्यापारियों से कंपनी का भुगतान लेकर फरार हो गया।
- पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।
ग्वालियर : Gwalior Sales Team Leader Fraud मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कंपनी के सेल्स टीम लीडर पर 25 लाख 56 हजार 281 रुपये का गबन कर फरार होने का आरोप लगा है। कंपनी के डिप्टी ऑपरेशन मैनेजर की शिकायत पर बहोड़ापुर पुलिस ने आरोपी हृदेश सिंह राजपूत के खिलाफ BNS की धारा 316(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला ?
दअरसल शिकायतकर्ता विकास पाठक निवासी गरगज कॉलोनी बहोड़ापुर ने पुलिस को बताया कि वह पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के अटल गेट स्थित UKV ENTERPRISES LLP में डिप्टी ऑपरेशन मैनेजर हैं। कंपनी में हृदेश सिंह राजपूत, निवासी बडोखर, जिला मुरैना पिछले साल 2023 से सेल्स टीम लीडर के पद पर कार्यरत था। 13 जुलाई 2026 को हृदेश बिजनेस मैनेजर राजेश शर्मा और सेल्समैन तरुण तिवारी के साथ मार्केट गया था। शाम 4 बजे उसने राजेश शर्मा को बताया कि 14 जुलाई को वह अवकाश पर रहेगा क्योंकि मुरैना घर पर रामायण का पाठ है।
बाद में बंद मिला फ़ोन
15 जुलाई को सुबह 9 बजे हृदेश ने राजेश शर्मा को कॉल कर कहा कि वह उरई में प्रीति ट्रेडर्स योगेश गुप्ता से पेमेंट लेने जा रहा है। Gwalior Crime News शाम को राजेश ने कॉल किया तो हृदेश ने कहा वह पार्टी के पास बैठा है कॉल बैक करेगा। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। 16 जुलाई को भी कॉल करने पर मोबाइल बंद मिला।
अलग अलग तारीखों पर लिया कंपनी का पेमेंट
शंका होने पर 16 जुलाई को विकास पाठक और अन्य कर्मचारियों के साथ हृदेश के ग्वालियर स्थित कालपी ब्रिज वाले घर गए। MP Crime News पत्नी अंजना राजपूत ने बताया कि हृदेश सुबह 9 बजे घर से निकला है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर टीम ने मार्केट में प्रीति ट्रेडर्स, ममता ट्रेडर्स, मां कैला कृपा ट्रेडर्स और ई-वैलिड ट्रेडर्स से संपर्क किया। सभी ने बताया कि हृदेश अलग-अलग तारीखों में उनसे कंपनी का पेमेंट लेकर जा चुका है।
25 लाख 56 हजार 281 का गबन
17 जुलाई को बिलों का वेरिफिकेशन किया गया तो दुकानदारों ने पुष्टि की कि भुगतान हृदेश को दिया जा चुका है। 18 जुलाई को टीम मुरैना में हृदेश के घर पहुंची। पिता निरंजन सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को घर पर कोई रामायण पाठ नहीं था। कंपनी के दस्तावेजों के अनुसार हृदेश ने प्रीति ट्रेडर्स से 9,59,215 रुपये, ममता ट्रेडर्स से 4,64,929 रुपये, मां कैला कृपा से 4,75,002 रुपये और अन्य दुकानदारों से 6,57,135 रुपये कुल 25,56,281 रुपये का गबन किया है। जिसकी शिकायत कल श्याम थाने पहुंचकर की।
जाँच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी हृदेश सिंह राजपूत के खिलाफ गबन का मामला दर्ज किया है। दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों गिरफ्तार कर कार्यवाई की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Mahbuba Mufti On Kulgam Terror Attack: ‘कुलगाम आतंकी हमला सुरक्षा में चूक का नतीजा’, पूर्व सीएम ने सरकार पर साधा निशाना, जानें और क्या-क्या कहा…
- Bihar Rishwat Viral Video : मंत्री के सामने ही 50 हजार की रिश्वत मांग बैठा सरकारी कर्मचारी! स्पीकर ऑन होते ही खुल गई पूरी पोल, लिया ताबड़तोड़ एक्शन
- Chhattisgarh Road Development News: बस्तर में अरुणाचल मॉडल पर बनेंगी सड़कें? सीएम साय ने की केंद्र से मांग, जानें क्या मिला जवाब
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior Sales Team Leader Accused of Embezzling ₹25.56 Lakh, Police Register Case
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm