Gwalior shivay gupta kidnap update: किडनैपर्स पर भारी पड़ी पुलिस, खौफ के 14 घंटे…शिवाय के अपहरण से छूटने तक की पूरी कहानी
किडनैपर्स पर भारी पड़ी पुलिस..Gwalior shivay gupta kidnap update: Shivay was saved by searching 500 cameras in 12 hours

Gwalior shivay gupta kidnap update : IBC24
ग्वालियर : Gwalior shivay gupta kidnap update: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 6 साल के मासूम शिवाय गुप्ता के अपहरण ने पूरे प्रदेश में सनसनी मचा दी थी। बच्चे के सकुशल लौटने की दुआएं हर तरफ की जा रही थीं। 14 घंटे के हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन के बाद पुलिस ने आखिरकार शिवाय को मुरैना के माता बसैया इलाके से बरामद कर लिया। हालांकि, किडनैपर्स अब भी फरार हैं, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही वे कानून की गिरफ्त में होंगे।
कैसे हुआ था शिवाय का अपहरण?
Gwalior shivay gupta kidnap update: गुरुवार (15 फरवरी 2025) की सुबह 8:10 बजे ग्वालियर के लिटिल एंजेल स्कूल के बाहर शिवाय गुप्ता का अपहरण हुआ था। अपहरण के समय शिवाय की मां आरती गुप्ता उसे स्कूल बस में बैठाने जा रही थीं। तभी बाइक सवार किडनैपर्स ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और शिवाय को जबरदस्ती उठा ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें देखा गया कि बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
कैसे बरामद हुआ शिवाय?
Gwalior shivay gupta kidnap update: पुलिस ने ग्वालियर, मुरैना और भिंड जिले के 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में किडनैपर्स की मुरैना और भिंड की ओर भागने की लोकेशन मिली। पुलिस की दबिश बढ़ने पर बदमाश घबराकर शिवाय को बंशीपुरा गांव में एक ईंट भट्टे के पास छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और शिवाय को माता बसैया थाना पुलिस ने अपनी निगरानी में लिया। देर रात पुलिस ने शिवाय को उसके माता-पिता को सौंप दिया, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
शिवाय के सकुशल मिलने पर जश्न
Gwalior shivay gupta kidnap update: पूरे इलाके में खुशी का माहौल है, लोग आतिशबाजी कर रहे हैं। शिवाय की मां आरती गुप्ता अपने बेटे को कलेजे से लगाकर रो पड़ीं, उनका 12 घंटे का दर्दनाक इंतजार खत्म हुआ।शिवाय की बहन ने कहा, "अब उसे अकेला स्कूल नहीं भेजेंगे, उसके साथ ही खेलेंगे।"
कानून व्यवस्था पर सवाल, सरकार की सख्त कार्रवाई
Gwalior shivay gupta kidnap update: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर पुलिस की तत्परता की सराहना की और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से किडनैपर्स की पहचान की जा रही है। पुलिस का मानना है कि किडनैपर्स की गैंग में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। भिंड एसपी ने किडनैपर्स की जानकारी देने वालों के लिए 2 लाख रुपये इनाम की घोषणा की है।
जल्द हो सकता है पुलिस का एक्शन
Gwalior shivay gupta kidnap update: पुलिस ने किडनैपर्स की पूरी गैंग की पहचान कर ली है। संभावना जताई जा रही है कि बदमाशों का एनकाउंटर हो सकता है। मध्यप्रदेश पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जानी जाती है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पुलिस ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और किडनैपर्स की लोकेशन ट्रेस कर मुरैना के माता बसैया इलाके से बच्चे को बरामद किया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior shivay gupta kidnap update: Shivay was saved by searching
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm