BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

हिमाचल : हमीरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा

हिमाचल : हमीरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा

हिमाचल : हमीरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा
Bhasha
Published: 17 Aug 2026 | 8:10 pmModified: 17 Aug 2026 | 8:10 pm

हमीरपुर, 17 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर की एक अदालत ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए गए व्यक्ति को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है और उस पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

अदालत ने आदेश दिया कि जुर्माना न चुकाने पर दोषी को एक साल की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी।

इसके अलावा, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(2) के तहत दोषी को पांच साल के कठोर कारावास और 10,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना अदा न करने पर उसे तीन महीने की अतिरिक्त साधारण कैद होगी।

यह घटना 25 सितंबर 2024 को हुई थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, लड़की एक दुकान पर गई थी, तभी आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने स्कूटर पर बैठाया और पास के जंगल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।

आरोपी ने किसी को घटना के बारे में बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना के समय लड़की की उम्र 15 वर्ष थी, जबकि आरोपी 26 वर्ष का था।

लड़की ने बाद में अपने परिवार को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला महिला पुलिस थाना, हमीरपुर में दर्ज कराया गया।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में 26 गवाहों के बयान दर्ज कराए, जिसके बाद आरोपी को दोषी ठहराया गया।

भाषा रविकांत दिलीप

दिलीप

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: हिमाचल : हमीरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा

People also search for:Himachal rape convict convicted
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm