BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

उप्र : घर में सोते समय बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या

उप्र : घर में सोते समय बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या

उप्र : घर में सोते समय बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या
Bhasha
Published: 11 Sept 2026 | 1:33 pmModified: 11 Sept 2026 | 1:33 pm

हमीरपुर (उप्र), 11 सितंबर (भाषा) हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग की उनके घर पर सोते समय कथित रूप से धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी गांव निवासी ठाकुर दास अहिरवार (68) के तौर पर हुई है। परिवार के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे यह घटना हुई, तब घर के सभी सदस्य सो रहे थे। देर रात करीब तीन बजे, बुजुर्ग की पोती अपना मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए कमरे में गई तो उसने ठाकुर दास को चारपाई पर खून से लथपथ हालत में पाया। उसने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया।

राठ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किए। उन्होंने कहा, 'हत्या में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं।'

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं आनन्द मनीषा वैभव

वैभव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र : घर में सोते समय बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या

People also search for:DeathelderlyupUp elderly death
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm