राष्ट्रविरोधी सामग्री पोस्ट करने के आरोप में उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति हिमाचल में गिरफ्तार
राष्ट्रविरोधी सामग्री पोस्ट करने के आरोप में उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति हिमाचल में गिरफ्तार
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 22 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राष्ट्रविरोधी सामग्री पोस्ट करने के आरोप में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि 17 सितंबर 2026 को उक्त व्यक्ति की गतिविधियों के संबंध में शिकायत मिली थी। इस शिकायत से यह आशंका जताई गई थी कि सोशल मीडिया पर सक्रिय संबंधित व्यक्ति किसी संदिग्ध नेटवर्क या राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के संपर्क में हो सकता है।
उसने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर हमीरपुर के सदर थाने में 21 सितंबर को मामला दर्ज किया गया और सोमवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पिछले छह महीने से हमीरपुर में रह रहा था और वह दर्जी का काम करता था।
हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
भाषा प्रचेता वैभव
वैभव
लेखक के बारे में
Web Title: राष्ट्रविरोधी सामग्री पोस्ट करने के आरोप में उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति हिमाचल में गिरफ्तार
HAMIRPUR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm