BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

गोलीबारी मामले में बयान दर्ज कराने हापुड़ की अदालत में पेश हुए ओवैसी

गोलीबारी मामले में बयान दर्ज कराने हापुड़ की अदालत में पेश हुए ओवैसी

गोलीबारी मामले में बयान दर्ज कराने हापुड़ की अदालत में पेश हुए ओवैसी
Bhasha
Published: 13 Aug 2026 | 5:59 pmModified: 13 Aug 2026 | 5:59 pm

हापुड़ (उप्र), 13 अगस्त (भाषा) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी 2022 में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर हुए जानलेवा हमले के मुकदमे में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार को हापुड़ जिला न्यायालय में पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तीन फरवरी, 2022 को विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद ओवैसी मेरठ से दिल्ली लौट रहे थे। तभी पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा के पास उनके काफिले पर गोलीबारी की गई थी। इस हमले में ओवैसी बाल-बाल बच गए थे।

पुलिस ने इस मामले में गौतमबुद्धनगर के दुरियाई बादलपुर निवासी सचिन और सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र के सापला बेगमपुर निवासी शुभम को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने बताया था कि हमले में इस्तेमाल हथियार मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के राधना गांव निवासी अलीम ने दिए थे। इसके बाद पुलिस ने अलीम को भी गिरफ्तार किया था। वर्तमान में तीनों आरोपी जमानत पर हैं।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ करीब 1900 पन्नों का आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया है जिसमें 12 पुलिसकर्मियों समेत कुल 60 गवाह हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि ओवैसी के आगमन को देखते हुए हापुड़ कचहरी परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई और परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

भाषा सं राजेंद्र शफीक

शफीक

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: गोलीबारी मामले में बयान दर्ज कराने हापुड़ की अदालत में पेश हुए ओवैसी

People also search for:courtowaisiupUP Court Owaisi
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm