PM Modi on Hardoi Accident: हरदोई सड़क हादसे से व्यथित PM मोदी.. मृतकों को 2 लाख रुपये तो घायलों के लिए 50 हजार रुपये के आर्थिक मदद का किया ऐलान
PM Modi on Hardoi road Accident : प्रधानमंत्री मोदी ने हरदोई सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, मुआवजे की घोषणा की
PM Modi on Hardoi road Accident
PM Modi on Hardoi road Accident : नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा कि राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।
Raipur Crime News :कंकाली पारा में बवाल। दो गुटों में हुई जमकर मारपीट। घटना का CCTV फुटेज आया सामने
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में मोदी ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के हरदोई में हुई सड़क दुर्घटना मन को व्यथित करने वाली है। इसमें कई परिवारों ने अपनों को खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।’’
PM Modi on Hardoi road Accident हरदोई जिले में बुधवार को एक ट्रक और ऑटोरिक्शा की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। यह हादसा बिलग्राम थाना क्षेत्र में बिलग्राम—माधवगंज मार्ग पर रोशनपुर गांव के पास एक मोड़ पर उस समय हुआ जब एक ट्रक ने ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।
अमेरिका में ट्रंप की जीत से आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी, सेंसेक्स 901 अंक चढ़ा
सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक अन्य पोस्ट में पीएमओ ने कहा कि मोदी ने पीएमएनआरएफ से पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि को भी मंजूरी दी है। पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने हरदोई में सड़क दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि के तौर पर दो-दो लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’
उत्तर प्रदेश के हरदोई में हुई सड़क दुर्घटना मन को व्यथित करने वाली है। इसमें कई परिवारों ने अपनों को खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में…
— PMO India (@PMOIndia) November 6, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: PM Modi expresses grief over loss of lives in Hardoi road accident, announces compensation
HARDOI
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pmमंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 1:55 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pmआदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की
01 Oct 2026 | 1:00 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pmपति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 11:49 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 amमंदिर में दो साधुओं की हत्या
01 Oct 2026 | 10:39 am