BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

हरदोई में फल व्रिकेता से अपशब्द बोलने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित

हरदोई में फल व्रिकेता से अपशब्द बोलने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित

हरदोई में फल व्रिकेता से अपशब्द बोलने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित
Bhasha
Published: 03 May 2025 | 1:52 pmModified: 03 May 2025 | 1:52 pm

हरदोई (उप्र), तीन मई (भाषा) हरदोई जिले के पिहानी थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों को स्थानीय फल विक्रेता से दुर्व्यवहार करने और फल के बदले रुपये नहीं देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने शुक्रवार रात पीड़ित से मुलाकात की और न्याय का आश्वासन दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना पिहानी निवासी लखपत नामक एक रेहड़ी-पटरी वाले से जुड़ी है जो ठेले पर तरबूज बेचता है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि स्थानीय थाने में तैनात कांस्टेबल अंकित कुमार और अनुज कुमार ने उसके ठेले से फल लिये, लेकिन जब उन्होंने रुपये मांगे तो पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर अपशब्द कहे और उन्हें धमकाया।

लखपत द्वारा पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत के बाद हरियावां के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) की निगरानी में जांच के आदेश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा, ‘‘जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए। दोनों कांस्टेबल को तत्काल निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ पिहानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।’’

जादौन ने खुद थाने का दौरा किया और घटना की प्रत्यक्ष जानकारी जुटाने के लिए शिकायतकर्ता से बातचीत की।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्दीधारी कर्मियों से कानून का पालन करने और जवाबदेह बने रहने की उम्मीद की जाती है। इस तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले किसी भी अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं जफर खारी

खारी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: हरदोई में फल व्रिकेता से अपशब्द बोलने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित

People also search for:copsuspendedupUP cop suspended
शहर की खबरें
भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

01 Oct 2026 | 7:43 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
घायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

घायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान

01 Oct 2026 | 7:30 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
भाजपा ‘कार्यकर्ता’ की तरह काम कर रही है उप्र पुलिस : अखिलेश

भाजपा ‘कार्यकर्ता’ की तरह काम कर रही है उप्र पुलिस : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:00 pm
गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर 12 संचालकों के खिलाफ मुकदमा

गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर 12 संचालकों के खिलाफ मुकदमा

01 Oct 2026 | 6:45 pm