Rohtak Fire News | Photo Credit: AI
चंडीगढ़: Rohtak Fire News हरियाणा के रोहतक शहर के डी-पार्क बाजार इलाके में मंगलवार को कुछ दुकानों में भीषण आग लग गई। हादसे में तीन लोगों के जले हुए शव बरामद किए गए हैं, जबकि कई लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते घंटों तक राहत एवं बचाव अभियान चलता रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आग में 10 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गईं।
Haryana Fire News रोहतक के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘आग तेजी से फैलने के कारण तीन लोगों के दुकानों के अंदर फंसे होने की आशंका है।’ जिस बाजार में आग लगी, वह रोहतक शहर के सबसे पुराने बाजारों में से एक है और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर के पास स्थित है।
आग लगने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों की निगरानी की। माना जा रहा है कि आग दोपहर में एक जूते के शोरूम में लगी और तेजी से आस-पास की दुकानों तक फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के पीछे के कारण की जांच की जा रही है। कांग्रेस के रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात की।
This is a live fire in D park Area of Rohtak. The area is congested and lacks enough space even for fire services. Peak temperatures, unplanned urban development, and encroachments by residents and merchants increase the risk of disasters. The only certain outcome is loss of life… pic.twitter.com/2R41Pvfnqc
— Lt Col Sushil Singh Sheoran, Veteran (@SushilS27538625) June 9, 2026