योग के लिए समय का ध्यान रखना जरुरी

Ads

योग के लिए समय का ध्यान रखना जरुरी

  •  
  • Publish Date - June 23, 2018 / 07:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:06 AM IST

 रायपुर। योग करने के अपने अलग नियम है उन नियमों को माना जाये तो हमें योगा करने के अधिक लाभ प्राप्त होते हैं। सुबह सूर्योदय से पहले एक से दो घंटे योग के लिए सबसे अच्छा समय है। अगर सुबह आपके लिए मुमकिन ना हो तो सूर्यास्त के समय भी कर सकते हैं। इसके अलावा इन बातों का भी ख़ास ध्यान रखें-

अगर दिन का कोई समय योग के लिए निर्धारित कर लें, तो यह उत्तम होगा।सब आसन किसी योगा मैट या दरी बिछा कर ही करें।आप योग किसी खुली जगह जैसे पार्क में कर सकते हैं, या घर पर भी। बस इतना ध्यान रहे की जगह ऐसी हो जहाँ आप खुल कल साँस ले सकें।

 

इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि नाश्ता करने के पहले योग अभ्यास करना चाहिए क्योंकि अभ्यास करते वक्त पेट खाली होना चाहिए। अगर आपको यह समय पसंद नहीं है तो आप दूसरे समय का चुनाव कर सकते हैं बशर्ते कि आपका पेट खाली हो। क्योंकि खाना खाने के बाद योग करना शरीर के लिए भी नुकसानदेह होता है। 

मनोज अग्रवाल (योग एक्सपर्ट )