Beware those who stay awake till late at night! May be victims of this deadly disease
sleeping too much is bad for health: अच्छी नींद और बीमारियों से बचने के लिए बहुत जरूरी है कि हर व्यक्ति पूरी नींद लें। एक सामान्य व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य के लिए 6-8 घंटे सोना जरुरी है। कुछ लोग ऐसे हैं जो अपनी पूरी नींद ले पाते। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी है जो रोजाना जरूरत से ज्यादा सोते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कम सोना ही नहीं बल्कि जरुरत से ज्यादा सोना भी सेहत के लिए हानिकारक होता है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां Click करें*<<
जरूरत से ज्यादा नींद लेना न सिर्फ मोटापे का कारण बनता है बल्कि इससे आप डायबिटीज जैसी बीमारियों की चपेट में भी आ जाते हैं। बहुत से लोगों की यह शिकायत रहती है कि वह चाह कर भी सुबह समय से उठ नहीं पाते। इसका सबसे बड़ा कारण है आलस। जी हां, आलस के कारण व्यक्ति 7 से 8 घंटे की नींद को 10 से 11 घंटे की नींद में बदल देता है। उसके बाद भी वह दिन भर आलस फील करते रहेगा। यहां आपको सावधान हो जाने की जरुरत है क्योंकि आपकी जरूरत से ज्यादा नींद सेहत पर भारी पड़ सकती है। जी हां, आज हम आपको बताएंगे कि आपकी जरुरत से ज्यादा नींद लेना किस प्रकार से सेहत पर भारी पड़ सकती है साथ ही किन किन बीमारियों के आप शिकार हो सकते हैं।
डायबिटीज
दरअसल डायबिटीज का खतरा इस कारण से बढ़ जाता है क्योंकि ज्यादा सोने की वजह से फिजिकल एक्टिविटी नहीं हो पाती है। 9 घंटे की नींद से ज्यादा आप सोते हैं तो आपको ये रोग घेर सकती है।
वजन बढ़ना
ज्यादा सोने की वजह से पाचन क्रिया सही नहीं रह पाती जिसकी वजह से मोटापा और कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है।
पीठ दर्द
ज्यादा देर तक सोने से पीठ दर्द, गर्दन में दर्द और कंधों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है।
डिप्रेशन
अधिक सोने के वजह से आप दिनभर आलस तो महसूस करते हो ही साथ ही आप डिप्रेशन के भी शिकार हो सकते हो।
हृदय परेशानी
अधिक नींद लेने की वजह से दिल की भी बीमारी भी हो सकती है। एक शोध के अनुसार यह बीमारियां महिलाओं में अधिक पाई जाती है।
सिरदर्द
ज्यादा सोने के कारण आपको सिर दर्द की तेज शिकायत हो सकती है। यह दर्द आपको दिनभर महसूस हो सकती है। ऐसे में कॉफी का सेवन आपको दर्द से उभारने में मदद करेगी।