सर्दी में बालों को स्वस्थ रखना हो तो अपनाए ये आहार

Ads

सर्दी में बालों को स्वस्थ रखना हो तो अपनाए ये आहार

  •  
  • Publish Date - September 22, 2018 / 10:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:32 AM IST

आम तौर पर महिलाओं को बाल झड़ने की समस्या रहती है लेकिन ये समस्या सर्दी में और अधिक  बढ़ जाती है। लेकिन अगर इन आहारों का सेवन किया जाये तो इस मौसम में बाल मजबूत रहेंगे।
   
    बालों के झड़ने की समस्या

    सर्दियों में बालों की झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। बालों को ऊपर से ही नहीं अन्दर से भी मजबूती की आवश्यकता होती है। बालों की मजबूती आपके खान-पान पर निर्भर करती है, इसलिए जरूरी है कि अपने खाने में पोषक तत्वों को शामिल करें। महिलाओं में इस समस्या का प्रमुख कारण आयरन एवं कैल्शियम की कमी है। इस समस्या से निपटने के लिए महिलाओं को इन आहारों का सेवन करना फायदेमंद रहता है।
   
    अमरूद
    अमरूद में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट है जो बीटा कैरोटीन विटामिन ए में बदल जाता है, जो बालों को स्वस्थ बनाता है। बालों के रोम और जड़ों के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। यह बालों को दोमुंहा होने से बचाता है। अमरूद, आयरन के अवशोषण में भी सहायक होता है। जो बालों की सेहत के लिए एक महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट है।
   
    खजूर

    सर्दियों में खजूर खाने का मजा ही अलग है। खजूर स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही यह आपके बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। रोजाना 2-3 खजूर खाने से बाल मजबूत और हेल्दी बनते हैं। खजूर का तेल भी बालों को झड़ने से बचाता है। खजूर का सेवन करने से बालों को लंबे, घने और मुलायम बनाता है।

  वेब डेस्क IBC24