Gujarat Crime News: फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तारी! शूटर AK-47 ने गिरफ्तारी से बचने इंस्टा पर किया लाइव, पुलिस ने ऐसे पकड़ा
फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तारी! शूटर AK-47 ने गिरफ्तारी से बचने इंस्टा पर किया लाइव…Arrest in filmy style! Shooter AK-47 went live on Insta

Gujarat Crime News | Image Source | IBC24
- इंस्टाग्राम पर लाइव हुआ कुख्यात अपराधी,
- पुलिस ने किया फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार,
- कुख्यात शूटर को पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी,
अहमदाबाद: Gujarat Crime News: अहमदाबाद में एक नाटकीय घटनाक्रम के दौरान एक कुख्यात शूटर को पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मामला किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था जब आरोपी शूटर अभिषेक उर्फ शूटर AK-47 ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए इंस्टाग्राम पर लाइव आकर ड्रामा शुरू कर दिया।
पुलिस ने घेरा तो अपराधी AK47 शूटर ने इंस्टाग्राम पर किया लाइव !!
गुजरात के अहमदाबाद में सिटी क्राइम ब्रांच की टीम जब एक क्रिमिनल को पकड़ने पहुंची तो वह फिल्म शोले की स्टाइल में कूदने की धमकी देने लगा !!
क्राइम ब्रांच को अभिषेक उर्फ शूटर AK 47 को पकड़ने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी… pic.twitter.com/Y551Mw43M6— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) June 8, 2025
Gujarat Crime News: यह वाकया शहर की शिवम आवास योजना में घटा जहां सिटी क्राइम ब्रांच की टीम अपराधी को पकड़ने पहुंची थी। जैसे ही पुलिस की टीम पहुंची आरोपी फ्लैट की बालकनी पर चढ़ गया और पुलिस को धमकी देने लगा कि अगर वे करीब आए तो वह कूदकर आत्महत्या कर लेगा।
Read More : Khargone News: बकरीद पर गौवंश की हत्या, 7 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे, 32 किलो मांस और अवशेष बरामद
Gujarat Crime News: स्थिति को और तनावपूर्ण बनाते हुए अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर न केवल अपने को हीरो की तरह पेश करने की कोशिश की बल्कि लोगों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा। लाइव वीडियो में वह खुद को निर्दोष बताते हुए पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश करता नजर आया। पुलिस ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए दमकल विभाग और अन्य टीमों को मौके पर बुलाया। और काफी समझाइश के बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी को सुरक्षित नीचे उतारकर गिरफ्तार कर लिया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अभिषेक, जिसे "शूटर AK-47" के नाम से जाना जाता है, एक कुख्यात अपराधी है जिस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा उसे एक गंभीर मामले में पकड़ने की कोशिश की जा रही थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gujarat Crime News: Arrest in filmy style! Shooter AK-47 went live
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm