IBC24 Dhanvantari Samman 2026
रायपुर :IBC24 Dhanvantari Samman 2026 : मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नंबर वन न्यूज़ चैनल ‘IBC24’ ने अपने सामाजिक सरोकारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘धनवंतरी सम्मान 2026’ का शानदार आगाज़ कर दिया है। दो सफल सत्रों के बाद, कार्यक्रम के तीसरे दौर में पांच प्रतिष्ठित डॉक्टरों के साथ ‘हेल्दी छत्तीसगढ़’ विषय पर एक बेहद महत्वपूर्ण चर्चा शुरू हुई। इस खास पैनल का संचालन IBC24 के सीनियर एंकर पुनीत पाठक ने किया।
इस तीसरे पैनल डिस्कशन में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के मेडिकल व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे, बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. भावना सिरोही, अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के चेयरमैन डॉ. एन. के. अग्रवाल, ITSA हॉस्पिटल रायपुर के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अभिजीत कुमार कोहत और श्री मेडीशाइन हॉस्पिटल रायपुर के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुनील बजाज शामिल हुए।
चर्चा के दौरान जब एंकर पुनीत पाठक ने अचानक होने वाले ब्रेन स्ट्रोक के बढ़ते मामलों और इसके इलाज को लेकर सवाल किया, तो न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अभिजीत कुमार कोहत ने बताया कि जनता में हार्ट अटैक को लेकर तो जागरूकता है, लेकिन ब्रेन स्ट्रोक को लेकर लोग जागरूक नहीं हैं। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि ब्रेन स्ट्रोक कोई अचानक होने वाला हादसा नहीं है, बल्कि यह एक ‘टाइम बम’ की तरह है। जब कोई व्यक्ति खराब लाइफस्टाइल और स्मोकिंग जैसी बुरी आदतों को लगातार नजरअंदाज करता है, तो यह शरीर के भीतर धीरे-धीरे इकट्ठा होता है और एक दिन अचानक ब्लास्ट कर जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि माइनर स्ट्रोक तो ठीक हो जाता है, लेकिन मेजर स्ट्रोक सीधे तौर पर जानलेवा साबित होता है।
इस महत्वपूर्ण पैनल डिस्कशन के साथ ही ‘धनवंतरी सम्मान’ समारोह का यह सत्र बेहद सफल रहा। इस मंच के माध्यम से जहां एक ओर डॉक्टरों ने गंभीर बीमारियों और खराब जीवनशैली को लेकर जनता को जागरूक किया, वहीं दूसरी ओर अंचल के समर्पित डॉक्टरों के सेवा भाव को भी लगातार सराहा और सम्मानित किया जा रहा है।