IBC24 Dhanvantari Samman 2026 / Image Credit : IBC24
रायपुर :IBC24 Dhanvantari Samman 2026 मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नंबर वन न्यूज़ चैनल ‘IBC24’ ने अपने सामाजिक सरोकारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘धनवंतरी सम्मान 2026’ का शानदार आगाज़ कर दिया है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हुमा कुरैशी शामिल हुईं।
समारोह की शुरुआत में एक बेहद खास पहला पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया, जिसका विषय ‘हाईटेक इलाज – हारती बीमारी’ था। IBC24 Dhanvantari Samman 2026 Raipur Live इस सत्र की शुरुआत IBC24 की एंकर शुभांगी ठाकुर ने किया। इस चर्चा में चिकित्सा जगत के चार प्रतिष्ठित डॉक्टर शामिल हुए, जिनमें चंडी हॉस्पिटल बागबाहरा के डॉ. विकास खमीनिया, आर.पी.आर. हॉस्पिटल सूरजपुर के डॉ. दीपक कुमार सिंह, मां शारदा केयर हॉस्पिटल वाड्रफनगर के डायरेक्टर डॉ. नीरज सचान और डॉ. सुनील धर्मानी शामिल रहे। डॉक्टरों के इस पैनल ने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और गंभीर बीमारियों के इलाज पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
इस पहले ज्ञानवर्धक पैनल डिस्कशन के साथ ही इस बड़े आयोजन की बेहद सफल शुरुआत हो चुकी है। इस कार्यक्रम के जरिए जहां एक ओर आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों पर विशेषज्ञों ने खुलकर मंथन किया, वहीं दूसरी ओर अंचल के समर्पित डॉक्टरों के सेवा भाव को भी लगातार सराहा भी जा रहा है।