IBC24 Shakti Samman 2026: छत्तीसगढ़ की मातृशक्तियों का सम्मान, IBC24 शक्ति सम्मान 2026 के मंच पर पहुंची एक्ट्रेस सुष्मिता सेन, देखिए लाइव

Ads

छत्तीसगढ़ की मातृशक्तियों का सम्मान, IBC24 शक्ति सम्मान 2026 के मंच पर पहुंची एक्ट्रेस सुष्मिता सेन, IBC24 Shakti Samman 2026 Sushmita Sen News

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 07:18 PM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 07:18 PM IST

रायपुरः मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हमेशा से खबरों के साथ-साथ समाजिक सरोकारों को भी अहमियत देता आया है। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है, जिनमें विभिन्न प्रतिभाएं सम्मानित होती है। राजधानी रायपुर में आज एक बार फिर IBC24 ‘शक्ति सम्मान 2026’ कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश की मातृशक्तियों की सम्मानित कर रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुष्मिता सेन मंच पर पहुंच चुकी है।

देखिए लाइवः-

बता दें कि ‘शक्ति सम्मान’ IBC24 का एक वार्षिक आयोजन है, जिसका उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें सम्मानित करना है। इस वर्ष भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, खेल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी लगभग 50 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन रविवार को ही रायपुर पहुंच गईं है। इस दौरान IBC24 के प्रबंध संपादक विश्वेश ठाकरे और डीजीएम रविकांत डिमोले ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय सुष्मिता सेन ने मुस्कुराते हुए मीडिया और प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम को खास आकर्षण मिला है।