IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 :पढ़ाई में मारी बाजी, अब कलेक्टर बनने की तैयारी! गौरी ने 95% लाकर जिले में हासिल किया 5वां स्थान, IBC24 ने दिया स्कॉलरशिप का सहारा

Ads

भाटापारा की गौरी त्रिवेदी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 475 अंक यानी 95 प्रतिशत हासिल कर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया। सरकारी शिक्षक पिता और शिक्षिका मां की बेटी गौरी अब UPSC की तैयारी कर कलेक्टर बनने का सपना देख रही हैं। IBC24 की स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से मिली राशि का उपयोग वह अपनी आगे की पढ़ाई में करेंगी।

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 07:44 PM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 08:03 PM IST

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026

HIGHLIGHTS
  • 475 अंक यानी 95% हासिल कर गौरी ने जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया
  • माता-पिता दोनों शिक्षक, अब UPSC की तैयारी कर कलेक्टर बनने का सपना
  • IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप की राशि का उपयोग आगे की पढ़ाई में करेंगी गौरी

भाटापारा: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को हर साल स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप (Swarn Sharada Scholarship) केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किए गए। सम्मान पाने वाली छात्राओं में  भाटापारा पीएम श्री आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा गौरी त्रिवेदी भी शामिल है । भाटापारा पीएम श्री आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा गौरी त्रिवेदी ने 475 अंक प्राप्त कर 95 प्रतिशत हासिल किए और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया। पिता आलोक त्रिवेदी और माता शालिनी त्रिवेदी ने बेटी की सफलता को परिवार को गौरवान्वित करने वाला और खुशियों का माहौल बनाने वाला बताया। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप में मिली राशि का उपयोग अपनी आगामी पढ़ाई के लिए करने की बात कहते हुए गौरी ने IBC24 न्यूज चैनल की इस योजना को छात्रों का मनोबल बढ़ाने एवं अच्छी उपलब्धि हासिल करने की प्रेरणा देने वाला बताया।

पिता आलोक त्रिवेदी सरकारी शिक्षक

सपनों की उड़ान का सफर तय कर रही भाटापारा की गौरी त्रिवेदी, जो पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश गवर्नमेंट स्कूल की 12वीं की छात्रा हैं। उन्होंने वाणिज्य संकाय में 475 अंक प्राप्त कर 95 प्रतिशत के साथ जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया।सफलता के सफर में पिता आलोक त्रिवेदी, जो एक सरकारी शिक्षक हैं, वहीं माता शालिनी त्रिवेदी, जो निजी स्कूल में शिक्षक हैं, अपनी पुत्री गौरी त्रिवेदी की इस सफलता को परिवार को गौरवान्वित करने वाला पल बता रहे हैं। वहीं, पूरे परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ है।

जिला कलेक्टर ने किया था लंच

सफलता के इस पल का आनंद लेते हुए जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने भी जिले में सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके साथ लंच का आयोजन किया। वहीं, IBC24 के द्वारा स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप गौरी त्रिवेदी को प्राप्त हुई, जिसमें गौरी ने स्कॉलरशिप में मिली राशि का उपयोग अपनी आगामी पढ़ाई में करने की बात कही और भारतीय प्रशासनिक सेवा (UPSC) की तैयारी कर कलेक्टर बनने का सपना बताया।

IBC24 को दिया धन्यवाद

पिता आलोक त्रिवेदी, जो एक सरकारी शिक्षक हैं, ने सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण की योजना के साथ अनेक सरकारी योजनाओं को बहुत ही लाभकारी बताया और राज्य एवं केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।वहीं, गौरी की मां शालिनी त्रिवेदी ने अपनी पुत्री की सफलता को पूरे परिवार के लिए गौरवान्वित करने वाला और खुशियां मनाने का पल बताया। गौरी ने IBC24 द्वारा स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप की योजना को छात्रों का मनोबल बढ़ाने और उच्च शिक्षा प्राप्त करने की प्रेरणा देने वाला बताया। उन्होंने सरकार एवं IBC24 को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इन्हें भी पढ़ें: