Adani’s son marriage:अदाणी के छोटे बेटे की सात फरवरी को होगी शादी, उद्योगपति ने खुद बताया किस तरह से होगा विवाह समारोह

Adani's younger son to get married on February 7: अदाणी के छोटे बेटे की सादे समारोह में सात फरवरी को होगी शादी

Adani’s son marriage:अदाणी के छोटे बेटे की सात फरवरी को होगी शादी, उद्योगपति ने खुद बताया किस तरह से होगा विवाह समारोह

Adani's son marriage, image source: ANI X

Modified Date: January 21, 2025 / 11:39 pm IST
Published Date: January 21, 2025 10:57 pm IST

प्रयागराज: अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत का विवाह अगले महीने एक सादे और पारंपरिक समारोह में किया जाएगा। महाकुंभ में गंगा स्नान करने अपने परिवार के साथ मंगलवार को आए अदाणी ने अपने बेटे जीत की शादी सूरत के हीरा व्यापारी जैमिन शाह की बेटी दिवा शाह से किए जाने पर संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “यह एक बहुत सामान्य विवाह होगा जैसे आम लोग करते हैं।”

इस विवाह से पहले यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि यह विवाह उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत के विवाह के बाद दूसरा सबसे सुर्खियों वाला विवाह होगा। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस विवाह के मेहमानों की सूची में एलन मस्क से लेकर बिल गेट्स जैसे लोग शामिल हो सकते हैं।

अदाणी के बेटे जीत (28) की दिवा से सगाई मार्च, 2023 में अहमदाबाद में एक निजी समारोह में हुई थी। सोशल मीडिया पर यह अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि भारत और इंग्लैंड के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच इस शादी की वजह से मोटेरा स्टेडियम से अन्यत्र ले जाया गया।

प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में परिवार के साथ गंगा आरती के बाद अदाणी ने कहा, “मेरा लालन पालन आम लोगों की तरह हुआ है। मां गंगा के आशीर्वाद से जीत भी यहां है। यह विवाह एक सामान्य और पारंपरिक ढंग से होगा। उनके साथ उनकी पत्नी प्रीति अदाणी, बेटे करन और जीत, बहू परिधि और पोती कावेरी भी साथ थी।”

महाकुंभ में अदाणी परिवार ने इस्कॉन में महाप्रसाद सेवा में प्रतिभाग करने के बाद हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इस महाप्रसाद सेवा में अदाणी समूह प्रतिदिन एक लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क भोजन वितरण कर रहा है। साथ ही यह समूह गोरखपुर के गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित आरती पुस्तिका की एक करोड़ प्रतियां भी वितरित कर रहा है।

महाकुंभ के अनुभव के बारे में उन्होंने कहा, “यहां की भव्यता और व्यवस्था के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देशवासियों की तरफ से धन्यवाद देता हूं।” उन्होंने कहा, “इस मेले में करोड़ों लोग आते हैं और यहां सफाई और अन्य व्यवस्थाएं मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट और कॉरपोरेट हाउस के लिए शोध का विषय हैं। यहां आकर बहुत अद्भुत अनुभव हुआ।”

अदाणी समूह के एक अधिकारी ने बताया कि गौतम अदाणी ने अपनी पत्नी और अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी के साथ गंगा में स्नान किया और पूजा अर्चना भी की। उन्होंने गंगा तट पर स्थित शंकर विमानमंडपम मंदिर में माथा भी टेका।

read more:  राजनीतिक दलों को सांसदों के लिए आचार संहिता बनानी चाहिए : ओम बिरला

read more:  Vivek Tankha on Mukesh Chandrakar murder: राजनीतिक साजिश थी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या! कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा का बड़ा बयान

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com