Arang Murder News: बीयर की बोतल और पिता का सिर.. कलयुगी बेटे ने महज इस बात पर पूर्व सरपंच को उतारा मौत के घाट, राजधानी के इस इलाके में हुई वारदात से सनसनी
Ads
Arang Murder News: बीयर की बोतल और पिता का सिर.. कलयुगी बेटे ने महज इस बात पर पूर्व सरपंच को उतारा मौत के घाट, राजधानी के इस इलाके में हुई वारदात से सनसनी
Arang Murder News: राजधानी रायपुर से हत्या का मामला सामने आया है, यहां आरंग थाना क्षेत्र में जमीन विवाद और पैसों के लेन-देन को लेकर एक बेटे ने अपनी ही पिता की जान ले ली। आपको बता दें कि, मृतक जहरूराम साहू ग्राम पंचायत चपरीद के सरपंच भी रह चुकें हैं, जो शराब पीने के आदी थे। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी जीवनलाल साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 मई 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे ग्राम चपरीद के मास्टर चौरा के पास मृतक जहरूराम साहू व अन्य लोग बैठे थे। तभी मृतक का बेटा युवराज साहू साइकिल से पहुंचा और अपने पिता को गंदी गालियां देने लगा। मना करने पर आरोपी ने प्रार्थी जीवनलाल और अपने पिता जहरूराम के सिर व चेहरे पर बीयर की खाली बोतल से वार किया। इतना ही नहीं आरोपी ने साइकिल उठाकर पिता के ऊपर पटक दी। हमले में जहरूराम साहू गंभीर रूप से घायल हो गया और आरंग के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी युवराज साहू, (45 वर्ष, निवासी चपरीद) ने बताया कि पूर्व में पिता से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद था। पिता ने उसकी झूठी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी, जिसकी पेशी चल रही थी। हाल ही में उसके पिता ने जमीन बेचीं थी, जिसका हिस्सा मांगने पर विवाद हुआ। वही 10 मई को गाली-गलौज के बाद गुस्से में आकर उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवराज साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि आरोपी युवराज साहू आपराधिक प्रवित्ति का रहा है, इससे पहले उन पर कई केस दर्ज है।