BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Fire in Old Age Home: देखते ही देखते आग का गोला बना वृद्धाश्रम, 20 बुजुर्ग जिंदा जले, 19 की हालत गंभीर

चीन में वृद्धाश्रम में आग लगने से 20 बुजुर्गों की मौत

Fire in Old Age Home: देखते ही देखते आग का गोला बना वृद्धाश्रम, 20 बुजुर्ग जिंदा जले, 19 की हालत गंभीर
Deepak Sahu
Published: 09 Apr 2025 | 8:19 pmModified: 10 Apr 2025 | 12:07 am

बीजिंग :  उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत की लोंगहुआ काउंटी में मंगलवार रात एक वृद्धाश्रम में आग लगने से 20 बुज़ुर्गों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट में बताया गया कि स्थानीय समय के अनुसार, मंगलवार रात करीब नौ बजे आग लगी। आग लगने के दौरान इमारत के भीतर 39 बुज़ुर्ग मौजूद थे। आग पर रात 11 बजे तक काबू पा लिया गया। अब तक कुल 20 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि 19 अन्य लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Read More : Trump suspends tariffs: राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, ज्यादातर देशों पर लगाए गए टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोका 

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने वृद्धाश्रम के प्रभारी को हिरासत में ले लिया है और आग लगने के कारणों की जांच जारी है। हांगकांग स्थित 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' ने 'जिमू न्यूज' के हवाले से बताया कि सार्वजनिक रिकॉर्ड के अनुसार, 300 बिस्तरों वाले ‘गुओएन सीनियर होम’ में आग लगने के समय 260 बुज़ुर्ग मौजूद थे। लाइसेंस रिकॉर्ड के मुताबिक, इस वृद्धाश्रम का उद्देश्य बुज़ुर्गों और दिव्यांगों को आवास, भोजन उपलब्ध कराना और उनकी देखभाल करना है।

Read More : D.El.Ed Practical Exam: विश्वविद्यालय ने इस कक्षा की प्रायोगिक परीक्षा को किया रद्द, प्रभारी ने पैसे लेकर खुलेआम कराया था नकल, अब इस दिन होगा एग्जाम 

इससे पहले जनवरी 2024 में जियांग्शी प्रांत के शिनयु शहर में एक इमारत परिसर में आग लगने से 39 लोगों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हुए थे। इस घटना की जांच में पाया गया था कि भूतल में अवैध रूप से 'कोल्ड स्टोरेज' का निर्माण किया गया था जिसके चलते यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना के बाद 50 से अधिक अधिकारियों को दोषी पाए जाने पर दंडित किया गया था। इस हादसे में 43.52 मिलियन युआन (करीब 5.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का आर्थिक नुकसान हुआ था।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: At least 20 people killed in fire at old age home in China

कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
सह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू

सह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू

01 Oct 2026 | 8:20 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
खबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति

खबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल

‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल

01 Oct 2026 | 7:16 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm