सह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू
सह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू
यरूशलम, एक अक्टूबर (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को कहा कि दुबई से तेल अवीव आ रहे ‘फ्लाईदुबई’ के विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित प्रयास में शामिल सह-पायलट को “इस्लामी, कट्टरपंथी विचारधारा का पाठ पढ़ाया गया था।”
हालांकि, नेतन्याहू ने इस बारे में कोई विवरण नहीं दिया।
यह पूछे जाने पर कि सह-पायलट को कट्टरपंथी बनाने में किसने मदद दी, नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है और इजराइल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की ओर से की जा रही जांच में सहयोग कर रहा है।
इजराइली प्रधानमंत्री ने समाचार चैनल ‘फॉक्स न्यूज’ के ‘फॉक्स एंड फ्रेंड्स’ कार्यक्रम में कहा, “हम चीजों की तह तक जाएंगे।”
विमान में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार का उपचार करने वाले दंत चिकित्सक डॉ. शोता मुसायेव की ओर से बनाए गए वीडियो में सह-पायलट को घुटनों के बल बैठे हुए देखा जा सकता है, जबकि उसके हाथ पीछे की ओर से बंधे हुए हैं। सह-पायलट का नाम जारी नहीं किया गया है और उसकी स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है।
मच्छार ने विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की सह-पायलट की कथित कोशिश नाकाम कर दी थी। हालांकि, इस दौरान कॉकपिट में संघर्ष के दौरान सह-पायलट ने मच्छार को कथित तौर पर चाकू घोंप दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
एपी पारुल नरेश
नरेश
लेखक के बारे में
Web Title: सह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pmखबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति
01 Oct 2026 | 7:37 pm‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल
01 Oct 2026 | 7:16 pmयूएई ने विमान को हवा में दुर्घटनाग्रस्त करने के ‘प्रयास’ की जांच शुरू की
01 Oct 2026 | 7:11 pmअधिकतर अमेरिकियों ने बढ़ती महंगाई के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया : एपी-एनओआरसी सर्वेक्षण
01 Oct 2026 | 5:45 pmभूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन
01 Oct 2026 | 5:06 pmरोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल
01 Oct 2026 | 4:49 pmफ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में
01 Oct 2026 | 4:30 pm