Reported By: Vijendra Pandey
,Bargi Dam Accident Update/Photo Credit: IBC24
Bargi Dam Accident Update: मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को हुए बरगी डैम में क्रूज हादसे में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, लापता 5 वर्षीय मासूम विराज के साथ ही एक और बच्चे का शव मिला है। वहीं अभी भी कई लोग लापता है। जिसकी SDRF की टीम तलाश कर रही है। ये हादसा कई परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला जख्म बन गया और इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर दिया।
आपको बता दें कि आज ही विराज के पिता ने रोते-बिलखते सरकार से 5 गुहार लगाई थी कि ज़मीन आसमान एक कर दो, पर मेरा बेटा विराज मुझे लौटा दो, वही देर शाम SDRF को रेस्क्यू के दौरान बांध से दो बच्चों के शव मिले है, जिसमें एक विराज का है। इस दर्दनाक हादसे (Bargi Dam Accident Update) में विराज की मां नीतू सोनी का शव बरामद हो चुका है, उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और डॉ. मोहन यादव से भी मदद की गुहार लगाई थी।
11वें मृतक की पहचान 5 वर्षीय तमिल के रूप में हुई है, जो OFK कर्मचारी कामराज राजू का बेटा था। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया है। बांध में OFK कर्मी कामराज और 9 वर्षीय मयूरम की तलाश जारी है।
बरगी डैम क्रूज हादसे (Bargi Dam Accident Update) में दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस हादसे में तमिलनाडु के एक ही परिवार के पांच सदस्य इसकी चपेट में आ गए। त्रिचनापल्ली के रहने वाले कामराज और उनका बेटा लापता है, भतीजा उनकी पत्नी और भाभी के शव बरामद कर लिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि कामराज आर जबलपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में कार्यरत थे और अपने परिवार के साथ घूमने के लिए बरगी डैम पहुंचे थे। खुशियों भरा यह सफर कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। कामराज के साथ काम करने वाले उनके साथियों ने बताया कि कामराज बेहद सरल और मिलनसार व्यक्ति थे। परिवार से उनका गहरा लगाव था और वे अक्सर अपने बच्चों के बारे में बातें किया करते थे। हादसे की खबर मिलते ही फैक्ट्री और उनके जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।
मुख्यमंत्री ने क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड एवं टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। इसके साथ ही होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी (Bargi Dam Accident Update) के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है, जबकि रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच संस्थित की गई है। सीएम ने कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
घटना (Bargi Dam Accident Update) के बाद प्रशासन और सरकार ने तुरंत सक्रियता दिखाई है। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे और स्पष्ट किया कि जब तक सभी लापता लोगों का पता नहीं चल जाता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा। उन्होंने क्रूज़ के अनफिट होने के आरोपों को खारिज करते हुए उच्च स्तरीय जांच की बात कही है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रशासन हर संभव प्रयास में जुटा हुआ है कि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके।