Raipur nikay chunav: रात में श्मशान में पूजा करने वाले युवक का बड़ा खुलासा, चुनाव जीतने के लिए तंत्र मंत्र करने के लगे थे आरोप
CG Raipur crime news: लोगों ने आरोप लगाया था कि दोनों तंत्र कर रहे हैं, तंत्र से चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगा रहे थे, लोगों ने बार-बार इनकी पहचान …

CG Raipur crime news, image source: ibc24
- श्मशान स्थित काली मंदिर में माँ काली की पूजा का राजनीतिकरण
- सनातन में गुप्त नवरात्र में माँ काली की पूजा का विधान
- अमलीडीह श्मशान में पूजा करने वाला युवक हरीश शादीजा सामने आया
रायपुर: CG Raipur crime news, राजधानी के अमलीडीह श्मशान में पूजा करने वाला युवक हरीश शादीजा आज सामने आया। गुरुवार रात श्मशान में क्या हुआ था, युवक ने बताया है। युवक का कहना है कि, वह तंत्र मंत्र करने नहीं बल्कि गुप्त नवरात्र में माँ काली की उपासना करने गया था।उसने कहा कि मैं श्मशान स्थित मंदिर हर माह जाता हूँ।
युवक का कहना है कि श्मशान स्थित काली मंदिर में माँ काली की पूजा का राजनीतिकरण किया गया है। सनातन में गुप्त नवरात्र में माँ काली की पूजा का विधान है। युवक ने कहा कि मैं भाजपा और कांग्रेस दोनों का समर्थक नहीं हूं।
बता दें कि पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने श्मशान घाट में दो युवकों को पूजा करते देखा था, जिसके बाद युवकों पर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में तंत्र विद्या का उपयोग करने का आरोप लगाया था।
लोगों ने आरोप लगाया था कि दोनों तंत्र कर रहे हैं, तंत्र से चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगा रहे थे, लोगों ने बार-बार इनकी पहचान भी जाननी चाही लेकिन दोनों ने पहचान नहीं बताई और मौका पाते ही निकल गए थे।
मौके पर जिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवकों को रोका था, उनका आरोप है की बार बार पूछने पर दोनों ने पहचान नहीं बताई, जबकि एक ने तो अपना चेहरा छिपा रखा था, इसलिए उन्हे तंत्र मंत्र की आशंका है। वहीं दोनों युवकों को श्मशान के अंदर सबसे पहले देखने वाले निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र जीतू बारले भी राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशियों पर गंभीर आरोप लगा रहे थे।
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Big revelation by the youth who used to worship in the crematorium at night, he was accused of doing black magic to win the election
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm