BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

CG Nikay Chunav 2025: नगर पंचायत चुनाव से पहले ही इस वार्ड में छाया भगवा रंग, भाजपा प्रत्याशी ने हासिल की जीत

CG Nikay Chunav 2025: नगर पंचायत चुनाव से पहले ही इस वार्ड में छाया भगवा रंग, भाजपा प्रत्याशी ने हासिल की जीत

CG Nikay Chunav 2025: बारसूर के वार्ड 1 में भाजपा की जीत | Photo Credit: IBC24 File Image

CG Nikay Chunav 2025: बारसूर के वार्ड 1 में भाजपा की जीत | Photo Credit: IBC24 File Image

Bhavna Sahu
Published: 29 Jan 2025 | 8:05 amModified: 29 Jan 2025 | 8:05 am

CG Nikay Chunav 2025: दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव चुनाव का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस और भाजपा ने प्रत्याशियों ने नामांकन भी जमा कर दिया है। बता दें कि, बीते मंगलवार यानि 28 जनवरी को नामांकन जमा करने का आखिरी दिन था। नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन के अखिरी दिन नगर निगम में मेयर सहित पार्षद पद के लिए सभी प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन भरा। इस मौके पर नगर पंचायत चुनाव में मतदान से पहले बारसूर के वार्ड 1 में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है।

Read More : ISRO Launch NVS02: ISRO ने रचा एक और इतिहास... श्रीहरिकोटा से 100वां रॉकेट सफलता पूर्वक लॉन्च, NVS-02 के साथ GSLV-F15 ने भरी उड़ान 

भाजपा पार्षद प्रत्याशी गीता बघेल निर्विरोध निर्वाचित

जी हां, भाजपा पार्षद प्रत्याशी गीता बघेल निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।  नामांकन के साथ ही एक पार्षद सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर MLA चैतराम अटामी और भाजपा जिलाध्यक्ष ने जीत की बधाई दी। बीजेपी के महेश गागड़ा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला के नगर पंचायत बारसूर वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा प्रत्याशी गीता बघेल का नामांकन जमा हो गया है। वहीं, यह हास्यास्पद है कि सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी होने का दावा करने वाली कांग्रेस को बारसूर में कोई प्रत्याशी नही मिला।

CG Nikay Chunav 2025: बारसूर के वार्ड 1 में भाजपा की जीत | Photo Credit:  @maheshgagdabjp

CG Nikay Chunav 2025: बारसूर के वार्ड 1 में भाजपा की जीत | Photo Credit: @maheshgagdabjp

Read More : Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ से 10 लोगों की मौत की खबर, हादसे के बाद संतों ने की ये अपील 

जानें कब-कब होंगे मतदान

प्रदेश के 14 में से 10 नगर पालिक निगम, 49 नगर पालिका परिषद और, 114 नगर पंचायतों में चुनाव होगा। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 433 जिला पंचायत सदस्य, 2973 जनपद पंचायत सदस्य, 11 हजार 672 ग्राम पंचायत सरपंच और 1 लाख 60 हजार 180 ग्राम पंचायत पंच का चुनाव होगा। बता दें कि, इस बार नगरीय निकाय का निर्वाचन EVM से और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होगा।

Read More : Durg Traffic Awareness: अगली बार साथ लेकर चला जाऊंगा… सड़क सुरक्षा का नया तरीका, यमराज ने लोगों को दी चेतावनी!

चुनाव की प्रमुख तारीखें

नगरीय निकाय यानी नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत का चुनाव 11 फरवरी को होगा। वहीं, मतगणना 15 फरवरी 2025 को होगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव यानी पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरण में 17, 20 और 23 फरवरी 2025 को होगी। वहीं, मतगणना क्रमशः 18, 21 और 24 फरवरी को होगी। परिणाम की घोषणा पंच, सरपंच और जनपद सदस्य का खंड स्तर पर 19, 22 और 25 फरवरी को होगी। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के रिजल्ट की घोषणा जिला मुख्यालय पर 20, 23 और 25 फरवरी 2025 को होगी।

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: गीता बघेल छत्तीसगढ़ के बारसूर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 से निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: CG Nikay Chunav 2025

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm