Hardoi Road Accident News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे समेत इतने लोगों की हुई मौत, मौके से फरार हुआ चालक

Hardoi Road Accident News: हरदोई जिले में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से बाइक सवार एक महिला, उनके बेटे और दामाद की मौत हो गई। 

Hardoi Road Accident News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे समेत इतने लोगों की हुई मौत, मौके से फरार हुआ चालक

Hardoi Road Accident News/image: IBC24 File

Modified Date: September 26, 2026 / 08:58 pm IST
Published Date: September 26, 2026 8:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र कार ने बाइक को मारी टक्कर।
  • हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।
  • हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

Hardoi Road Accident News: हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में समुदा के पास शनिवार को बारिश के बीच तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से एक महिला, उनके बेटे और दामाद की मौत हो गई।  पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे तीनों को मेडिकल कॉलेज में चिकित्‍सकों ने मृत घोषित कर दिया।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक लोनार कोतवाली क्षेत्र के भुवन पुरवा के सर्वेश की बड़ी बेटी कामिनी गर्भवती है और शुक्रवार को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराई गई थी, जहां शनिवार को उसका ऑपरेशन होना था। पुलिस के अनुसार इसी खुशी में शामिल होने के लिए कामिनी के पति रमेश (32) और भाई सोहेल (25) नोएडा से घर लौटे थे। (Hardoi Road Accident News)

पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह सोहेल अपनी मां गुड्डी देवी (49) और बहनोई रमेश के साथ मोटरसाइकिल से हरदोई अस्पताल जा रहा था। समुदा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार तीनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की चालक की तलाश

Hardoi Road Accident News:  शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय त्यागी ने बताया कि कार को मौके से कब्जे में ले लिया गया है, जबकि उसका चालक फरार हो गया है। उन्‍होंने कहा कि चालक की तलाश की जा रही है और हादसे से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। त्यागी ने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.