CM Dhami Holi Milan 2026 / Image Source : X
काशीपुर: CM Dhami Holi Milan 2026 उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी काशीपुर में आयोजित ‘रंगोत्सव’ कार्यक्रम में लोक संस्कृति और प्यार का अनूठा संगम देखने को मिला। इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी शामिल हुए, जहाँ उन्होंने देवतुल्य जनता के साथ खुशियाँ साझा कीं और सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने लोक गायकों और कलाकारों द्वारा गाए गए पारंपरिक होली गीतों का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि “होली की यह लोक-परंपरा हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे संजोकर आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”CM Pushkar Singh Dhami उत्तराखंड की होली अपनी विविधता और सामाजिक भाईचारे के लिए जानी जाती है, जो हमारी विरासत को और मजबूत करती है।
इस खास उत्सव में क्षेत्र के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा , काशी अरोड़ा , महापौर दीपक बाली , विकास शर्मा , भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल और पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रंगोत्सव के इस आयोजन ने न केवल लोगों को होली की बधाई दी, बल्कि हमारी लोक कलाओं को भी एक बड़ा मंच प्रदान किया। उपस्थित जनता ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का संकल्प लिया। आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) में आयोजित रंगोत्सव (होली मिलन कार्यक्रम) में सम्मिलित होकर उपस्थित देवतुल्य जनता को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। pic.twitter.com/1KfIVGIhHv
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 1, 2026
इस दौरान माननीय विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा जी, श्री @cashivarorabjp जी, महापौर श्री दीपक बाली जी, श्री विकास शर्मा जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज पाल जी, पूर्व विधायक श्री हरभजन सिंह चीमा जी समेत माननीय दायित्वधारीगण एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। pic.twitter.com/4Ja8EFOytV
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 1, 2026